खाने की ये 5 चीजें नहीं होती कभी खराब, पुरानी होने पर और भी फायदेमंद!

These 5 Foods Never Expire:आजकल हर पैक की चीज पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है और लोग इसे देखकर ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ खाने-पीने की चीजें जैसे घी, शहद, सिरका, अचार और नमक कभी खराब नहीं होती। दादी-नानी के जमाने में ये सालों तक सुरक्षित रहती थीं और पुरानी होने पर और भी फायदेमंद हो जाती हैं

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 5:00 PM
These 5 Foods Never Expire: शहद का गुण यही है कि ये समय के साथ और भी फायदेमंद हो जाता है।

आजकल हम रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों को खरीदते समय सबसे पहले उनकी एक्सपायरी डेट देखते हैं। ज्यादातर लोग इसी तारीख के आधार पर तय करते हैं कि कोई चीज़ इस्तेमाल होगी या फेंक दी जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने-पीने की चीजें ऐसी होती हैं, जो समय बीतने पर भी खराब नहीं होतीं। दादी-नानी के जमाने में या गांवों में लोग इन चीजों को खुले में रखते थे और सालों तक बिना किसी नुकसान के इस्तेमाल करते थे। खास बात ये है कि कुछ चीजें पुरानी होने पर और भी फायदेमंद बन जाती हैं। इनमें घी, शहद, सिरका, अचार और नमक जैसी चीजें शामिल हैं। ये न केवल लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं, बल्कि इनके स्वास्थ्य और स्वाद से जुड़े लाभ भी समय के साथ बढ़ते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इन चीजों को फेंकने से बचाना चाहते हैं, तो इनके सही तरीके से इस्तेमाल और भंडारण को जानना जरूरी है। ये जानकारी न सिर्फ पैसे की बचत कर सकती है, बल्कि आपके खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक उपयोगी बनाए रख सकती है।

  1. घी

घर में देसी घी का इस्तेमाल आम है। घी ऐसी चीज है जो लंबे समय तक खराब नहीं होती। पुराने समय में लोग पूरे साल का घी एक बार में खरीदकर रखते थे। अगर आपको लगे कि घी की गंध या स्वाद बदल गया है, तो इसे हल्का गर्म करके छान लें। इससे घी लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। घी की एक्सपायरी डेट के पीछे ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

  1. शहद


शहद का गुण यही है कि ये समय के साथ और भी फायदेमंद हो जाता है। पैकेट पर एक्सपायरी डेट हो सकती है, लेकिन असली शहद कभी खराब नहीं होता। चाहे आपने इसे महीनों या सालों तक रखा हो, इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद पुराने समय में भी प्राकृतिक मीठास और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता था।

  1. सिरका

पुराना सिरका फेंकने की जरूरत नहीं है। सिरका कभी खराब नहीं होता। ये सालों तक सुरक्षित रहता है और अचार बनाने या खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रख सकते हैं। पुराने सिरके का स्वाद और उसकी गुणकारी शक्ति भी बनी रहती है।

  1. अचार

अचार भी कभी खराब नहीं होता। यदि इसे सही तरीके से रखा जाए और समय-समय पर सरसों का तेल डालकर धूप में रखा जाए, तो ये कई सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। अचार में कड़वाहट या बदलता स्वाद आए, तो थोड़ा गर्म करके इसे ठीक किया जा सकता है।

  1. नमक

नमक वो मसाला है जो कभी खराब नहीं होता। पैकेट पर एक्सपायरी डेट लिखी हो, लेकिन ये सालों तक सुरक्षित रहता है। बस ध्यान रखें कि नमक में सीलन न आए। अगर नमक सूखा है, तो आप इसे कितने भी समय तक बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tips and Tricks: खीरे की कड़वाहट दूर करने के 6 आसान और असरदार घरेलू तरीके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।