Summer Cooling Tips: वास्तु के हिसाब से रखेंगे AC की दिशा तो गर्मियों में कूल-कूल माहौल बना रहेगा! जानिए इसकी डिटेल

Summer Cooling Tips: इस बार गर्मी ने आते ही लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तेज धूप और लू के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग घर को ठंडा रखने के लिए तेजी से AC लगवा रहे हैं। शहरों में इसकी मांग बढ़ती जा रही है और यह अब जरूरत बनता जा रहा है

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
वास्तु के अनुसार सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है।

इस बार गर्मी ने आते ही लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में चलने वाली लू ने हालात ऐसे कर दिए हैं कि घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा। बढ़ते तापमान के बीच लोग राहत पाने के लिए हर संभव तरीका अपना रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा सहारा AC बनकर उभर रहा है। घरों में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग तेजी से नए AC लगवा रहे हैं या पुराने को अपडेट करवा रहे हैं। खासतौर पर शहरों में इसकी मांग में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है।

भीषण गर्मी से बचने के लिए अब AC सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। यही वजह है कि लोग इसे लगवाते समय सही जगह और सही तरीके पर भी ध्यान देने लगे हैं, ताकि ठंडक के साथ आराम भी बना रहे।

AC लगाते समय दिशा क्यों है जरूरी?


अक्सर लोग AC लगवाते समय सिर्फ जगह और बजट पर ध्यान देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी सही दिशा भी उतनी ही अहम मानी जाती है। सही दिशा में AC लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और माहौल संतुलित रहता है।

किस दिशा में लगाना चाहिए AC?

वास्तु विशेषज्ञों महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया के अनुसार AC को दक्षिण-पूर्व यानी अग्नि कोण में लगाना सबसे बेहतर माना जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है, इसलिए बिजली से चलने वाले उपकरण यहां अधिक अनुकूल माने जाते हैं।

घर में सकारात्मकता का बढ़ता प्रभाव

मान्यता है कि अगर AC सही दिशा में लगाया जाए, तो घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में समृद्धि आती है। इससे वातावरण भी ज्यादा संतुलित और सुकूनभरा महसूस होता है।

ठंडी हवा का सही इस्तेमाल भी है जरूरी

AC लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि उसकी ठंडी हवा सीधे सिर पर न पड़े। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है और वास्तु के अनुसार भी इसे सही नहीं माना जाता।

सोने की दिशा का भी रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है। वहीं पैर पूर्व या दक्षिण दिशा में करके सोना ठीक नहीं होता। पश्चिम या उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से नींद बेहतर आती है।

अपनाएं ये आसान टिप्स

अगर आप इस गर्मी में नया AC लगवाने की सोच रहे हैं, तो इन आसान वास्तु नियमों को जरूर ध्यान में रखें। इससे आपका घर न सिर्फ ठंडा रहेगा, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मकता भी बनी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।