हील्स पहनते ही पिंकी फिंगर में होता है दर्द? इन ट्रिक्स से फौरन मिलेगा राहत

हील्स आज लड़कियों के फैशन का अहम हिस्सा हैं, लेकिन गलत साइज या टाइट फुटवियर पहनने से पिंकी फिंगर में दर्द या सूजन हो सकती है। इस तकलीफ से बचने के लिए कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाए जा सकते हैं। इन आसान उपायों से आप अपने पैरों को भी आराम दे सकते हैं

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 9:50 PM
पिंकी फिंगर को दर्द से बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने साइज के फुटवियर पहने (Photo: Canva)

आज के समय मे हील्स लड़कियां के फैशन का अहम हिस्सा बन गया है। हिल्स लड़कियों को स्टाइलिश और स्मार्ट लुक देता है। वहीं हील्स पहनना भले ही स्टाइलिश लगे, लेकिन कई बार ये खूबसूरती के साथ दर्द भी लेकर आती है। कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हम स्टाइलिश दिखने के चक्कर में अपने लिए गलत फुटवियर ले लेते हैं। जो पहनने पर काफी दर्द देता है। अगर आप गलत साइज के हील्स और शूज पहनते हैं तो इससे आपके पैरों की छोटी उंगली (पिंकी फिंगर) में दर्द या जलन महसूस होने लगती है।

अक्सर गलत फुटवियर चुनने या बहुत टाइट जूते पहनने से उंगली पर दबाव पड़ता है, जिससे घाव, जलन या सूजन हो जाती है। इस तकलीफ से बचने के लिए कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाए जा सकते हैं

सही साइज के फुटवियर पहनें


पिंकी फिंगर को दर्द से बचाने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने साइज के फुटवियर पहने। चौड़े सोल वाले सैंडल्स और खुले टो बॉक्स वाले फुटवियर ज्यादा आरामदायक होते हैं। इसके साथ ही अगर आपके जूते टाइट हैं तो उन्हें ब्लो ड्रायर की गर्म हवा से थोड़ा ढीला किया जा सकता है। गर्म हवा से जूते थोड़े लचीले हो जाते हैं जिससे चलना आसान होता है।

सॉफ्ट पैड या जेली का करें इस्तेमाल

छोटी उंगली को रगड़ से बचाने के लिए सिलिकॉन से बने सॉफ्ट पैड्स या टो सेपरेटर का इस्तेमाल करें। ये पैरों की उंगलियों के बीच नरमी बनाए रखते हैं और चोट से बचाते हैं, खासकर जब आप हील्स या पॉइंटेड टो शूज पहनते हैं। इसके साथ ही छोटी फिंगर के बाहरी हिस्से पर थोड़ी-सी पैट्रोलियम जेली या कोई क्रीमी बॉडी बटर लगाने से त्वचा पर छाले से बचाता है और चलने में आराम मिलता है।

आरामदायक इनसोल इस्तेमाल करें

हील्स या टाइट जूतों में इनसोल लगाकर भी पिंकी फिंगर को राहत दी जा सकती है। जेल या मेमोरी फोम इनसोल का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे आपको चलने में आराम मिलेगा। दिनभर के थके पैरों को राहत देने के लिए रात को हल्के गर्म पानी में थोड़ा नमक या एंटीसेप्टिक डालकर 10-15 मिनट तक पैर भिगोएं। इससे सूजन और जलन कम होती है।

बीच-बीच में जूते उतार दें

अगर आप पूरे दिन हील्स या बैले पहननी है तो बीच-बीच में कुछ देर के लिए जूते उतारें और पैरों को थोड़ा आराम दें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है। अगर पिंकी फिंगर में ज्यादा दर्द है तो उस पर सॉफ्ट मेडिकल टेप या किचन की प्लास्टिक फॉइल लपेट सकते हैं।

सूखने लगा है आपका तुलसी का पौधा? बस गमले में डाल दें ये चीज... फिर देखें कमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।