
सिंपल आलता डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहता है। इसमें पैरों की सभी उंगलियों पर साफ-सुथरे तरीके से आलता लगाया जाता है और पैर के बीच में एक छोटा-सा गोल बनाया जाता है। यह डिजाइन बनाने में आसान है और साड़ी, सलवार सूट या किसी भी पारंपरिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
गोल बिंदी आलता डिजाइन (Round Bindi Alta Design)

गोल बिंदी वाला आलता डिजाइन देखने में खूबसूरत लगता है। इसमें पैर पर गोल शेप बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी बिंदियां बनाई जाती हैं। इसे ब्रश या ईयरबड की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है। तीज, सावन और दूसरे त्योहारों पर यह डिजाइन पैरों की खूबसूरती बढ़ा देता है।
कमल फूल आलता डिजाइन (Lotus Motif Alta Design)

कमल फूल वाला आलता डिजाइन ट्रेडिशनल लुक को खास बनाते है। इसमें पैरों पर आलता लगाकर बीच में कमल का फूल बनाया जाता है और उसके चारों ओर पत्तियों जैसी आकृति बनाई जाती है। साड़ी, पायल और कांच की चूड़ियों के साथ यह डिजाइन बेहद सुंदर दिखाई देता है।
बेल आलता डिजाइन (Vine Pattern Alta Design)

बेल वाला आलता डिजाइन पारंपरिक और स्टाइलिश लुक का शानदार मेल है। इसमें पैर पर आलता लगाने के बाद बेल जैसी आकृति बनाई जाती है। यह डिजाइन पैरों को अट्रैक्टिव लुक देता है और साड़ी, सिल्वर पायल व हल्के गहनों के साथ खूब जंचता है।
पायल स्टाइल आलता डिजाइन (Payal Style Alta Design)
पायल स्टाइल आलता डिजाइन पैरों को अलग और खूबसूरत लुक देता है। इसमें टखने के चारों ओर पायल जैसा पैटर्न बनाया जाता है और छोटे-छोटे डॉट्स या पतली लाइनों से सजाया जाता है। साड़ी और एथनिक आउटफिट के साथ यह डिजाइन अच्छा लगता है।
मिनिमल सर्कल आलता डिजाइन (Minimal Circle Alta Design)
मिनिमल सर्कल आलता डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का खूबसूरत मेल है। इसमें गोल आकार के साथ लाल और सफेद रंग की छोटी-छोटी बिंदियों से सजावट की जाती है। यह डिजाइन साफ-सुथरा, सुंदर और बेहद स्टाइलिश दिखाई देता है। छोटे पारिवारिक कार्यक्रमों से लेकर त्योहारों तक, हर मौके पर यह अच्छा लगता है।
बॉर्डर वाला आलता डिजाइन (Border Alta Design)
बॉर्डर वाला आलता डिजाइन हल्का लेकिन एलिगेंट लुक देता है। इसमें पैरों के किनारों पर लहरदार (वेव) बॉर्डर बनाया जाता है, जिससे पैर और भी सुंदर दिखते हैं। शादी, तीज, करवा चौथ या किसी भी मौके पर यह डिजाइन ट्रेडिशनल लुक की खूबसूरती को बढ़ा देता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।