आजकल मेकअप सिर्फ सजने-संवरने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पर्सनैलिटी को निखारने का एक अहम हिस्सा बन गया है। खासकर लिपस्टिक, जो आपके पूरे लुक को मिनटों में बदल सकती है। सही शेड आपके चेहरे की रौनक बढ़ा देता है, वहीं गलत चुनाव आपके लुक को फीका भी कर सकता है। यही वजह है कि ज्यादातर लड़कियां इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उनके स्किन टोन पर कौन सा शेड सबसे ज्यादा सूट करेगा। कई बार हम ट्रेंड देखकर लिपस्टिक खरीद लेते हैं, लेकिन वह हमारे चेहरे पर वैसी नहीं लगती जैसी हमने सोचा होता है।
ऐसे में जरूरी है कि ऐसे शेड्स चुने जाएं, जो लगभग हर स्किन टोन पर अच्छे लगें। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे यूनिवर्सल शेड्स मौजूद हैं, जिन्हें कोई भी आसानी से कैरी कर सकता है और अपने लुक को बेहतर बना सकता है।
न्यूड ब्राउन और कॉफी शेड्स
न्यूड ब्राउन और कॉफी शेड्स भारतीय स्किन टोन पर बेहद सॉफ्ट और नेचुरल लुक देते हैं। चॉकलेट ब्राउन या वार्म न्यूड शेड्स आपके चेहरे को एलिगेंट और क्लासी बनाते हैं। ये शेड्स डेली यूज के लिए परफेक्ट माने जाते हैं और हर मौके पर आसानी से कैरी किए जा सकते हैं।
अगर आप अपने लुक में थोड़ा ड्रामा और बोल्डनेस चाहती हैं, तो प्लम और बेरी शेड्स आपके लिए बेस्ट हैं। डार्क बेरी या प्लम पर्पल शेड्स चेहरे को शार्प और अट्रैक्टिव बनाते हैं। खास मौकों पर क्लासिक रेड या ब्रिक रेड शेड भी आपके लुक को ग्लैमरस टच दे सकता है।
जो लोग डार्क शेड्स से बचना चाहते हैं, उनके लिए वार्म पिंक और रोज पिंक एक शानदार विकल्प है। ये शेड्स चेहरे को फ्रेश और यंग लुक देते हैं। अगर आपको हल्का गुलाबी पसंद नहीं, तो मैजेंटा शेड ट्राई कर सकती हैं, जो थोड़ा ब्राइट और ट्रेंडी लुक देता है।
हर शेड, हर लुक का अपना जादू
लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स आपके लुक को पूरी तरह बदलने की ताकत रखते हैं। बस सही शेड चुनिए और अपने स्टाइल को नया अंदाज दीजिए।