जया बच्चन के एड़ी तक लंबे बालों पर दिल हार बैठे थे बिग बी, केबीसी में कॉन्टेस्टेंट से बताया था दिल का हाल

किसी जमाने में सपा सांसद और बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन के बाल एड़ियों तक लंबे थे। उनके खूबसूरत बालों पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपना दिल हार बैठे थे। बहुत सालों बाद इसका खुलासा खुद बिग बी ने एक कॉन्टेस्टेंट के बालों को देखने के बाद अपने गेम शो केबीसी में किया था।

अपडेटेड Sep 28, 2025 पर 12:01 AM
जया बच्चन ने बताया कि वो घर पर ही एक तेल बनाती हैं, जिससे उनके बालों को मजबूती मिलती है।

एक जमाने में बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन के बाल एड़ियों तक लंबे हुआ करते थे। अक्सर लोग उनसे उनके लंबे और घने बालों का राज पूछते थे। एक बार तो उनके पति अमिताभ बच्चन ने अपने गेम शो केबीसी में आईं एक कॉन्टेस्टेंट के बालों को देखकर उनको अपनी और जया की शादी से जुड़ी राज की बात खुद बताई थी। उन्होंने कहा था कि जया बच्चन से शादी उनके लंबे बालों की वजह से की थी। उनके लंबे बालों पर बिग बी अपना दिल हार बैठे थे। पूर्व एक्ट्रेस के बाल उनके हर लुक की हाईलाइट हुआ करते थे। उनके बाल ही थे, जो उन्हें बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेस से अलग बनाते थे। जया से कई इंटरव्यू में ये उनके एड़ियों तक लंबे बालों का राज पूछा जाता था।

जया बच्चन ने अपने लंबे और खूबसूरत बालों के लिए घर के बने तेल का एक नुस्खा एक बार साझा किया था, जो हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हो रहा है। जया बच्चन ने बताया कि उनके एड़ियों तक लंबे बालों का राज एक घरेलू नुस्खा है। वो घर पर ही एक तेल बनाती हैं, जिससे उनके बालों को मजबूती मिलती है। आइए इस नुस्खे की सामग्री के बारे में जान लेते हैं:

  • नारियल तेल
  • करी पत्ते
  • प्याज
  • मेथी दाना

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

तेल बनाने की विधि


तेल बनाने के लिए आपको एक पैन में नारियल तेल को धीमी आंच पर गर्म करना है। अब इसमें मेथी दाने, करी पत्ते और प्याज डाल देना है। इस तेल को तब तक पकाना है, जब तक ये काला नहीं हो जाता है। इसके बाद तेल को छानकर अलग कर लें और सिर धोने से 1 घंटे पहले बालों में लगा लें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। आइए अब सामग्री के फायदे जान लेते हैं।

नारियल तेल के फायदे

नारियल तेल बालों के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इससे बाल रिपेयर होते हैं और उन्हें टूटने से बचाया जा सकता है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है।

करी पत्ते के फायदे

करी पत्ते में विटामिन ए, बी और सी जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही, करी पत्ते बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल की समस्या को कम कर देते हैं।

प्याज के फायदे

प्याज लगाने से बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें सल्फर होता है, ये बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। प्याज का रस बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाता है।

मेथी दाने के फायदे

मेथी दाना में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होते हैं, ये बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं। मेथी दाना बालों को मजबूती देता है और इनका झड़ना पूरी तरह से बंद करवाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें

व्रत खोलने के बाद क्या खाएं और किन चीजों से बचें, जानें सेहतमंद डाइट की पूरी गाइडेंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।