ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी...हेल्थ के लिए कौन बेहतर? जानें निखिल कामत और एक्सपर्ट की ये राय

Black coffee vs Green Tea : अपने यूट्यूब पॉडकास्ट में निखिल कामत ने कहा, "तीन साल पहले मैं कॉफी नहीं पीता था। लेकिन अब अगर मैं दिन में दो कप कॉफी न पीऊं, तो मुझे अजीब लगता है। पहले मैं ग्रीन टी पीता था क्योंकि किसी ने कहा था कि यह हेल्दी है। ज़िंदगी की तरह ये आदतें भी बदलती रहती हैं

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 10:01 PM
आजकल लोग अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं।

Black coffee vs Green Tea : आजकल लोग अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। इसके लिए वह फिजिकली एक्टिव रहने के साथ ही हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं। वहीं लोग वेट लॉस या दूसरी समस्याओं से राहत पाने के लिए कई तरह की ड्रिंक्स भी पीते हैं। इनमें सबसे कॉमन ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी है। फिट रहने के लिए लोग दूध वाली और कॉफी की जगह पर ग्रीन टी या फिर ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं। वहीं ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी में कौन बेहतर है इसे लेकर भी अलग बहस चल रही है।

Zerodha co-founder निखिल कामत ने हाल ही में कॉफी और ग्रीन टी को लेकर चल रही बहस पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले तक वह सिर्फ़ ग्रीन टी पीते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह सेहत के लिए अच्छी है।

निखिल कामत ने कही ये बात


अपने यूट्यूब पॉडकास्ट में निखिल कामत ने कहा, "तीन साल पहले मैं कॉफी नहीं पीता था। लेकिन अब अगर मैं दिन में दो कप कॉफी न पीऊं, तो मुझे अजीब लगता है। पहले मैं ग्रीन टी पीता था क्योंकि किसी ने कहा था कि यह हेल्दी है। ज़िंदगी की तरह ये आदतें भी बदलती रहती हैं। अब जब मैं ग्रीन टी बैग देखता हूँ, तो माइक्रोप्लास्टिक की बात याद आ जाती है।" 38 साल के कामत ने मज़ाक में आगे कहा, "पहले मैं ग्रीन टी सिर्फ़ पीता ही नहीं था, बल्कि उसे चेहरे पर भी लगाता था और उससे खेलता रहता था। अब कॉफ़ी छोड़ना बहुत मुश्किल लगता है। ये कोई छोटी बात नहीं है।"

कॉफी और ग्रीन टी पर बहस

डायटिशियन और डायबिटीज़ एक्सपर्ट कनिका मल्होत्रा का मानना है कि सेहत के मामले में ग्रीन टी और कॉफी दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इसमें कैफ़ीन की मात्रा भी कम होती है, जो कई लोगों के लिए फायदेमंद है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर लोगों के लिए सुबह की एक कप कॉफी सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं होतीयह एक एहसास है। कॉफी लोगों के दिन की शुरुआत को खास बना देती है और कई बार यह उन्हें क्रिएटिव एनर्जी भी देती है। वह मानती हैं कि हर किसी का अपनी पसंद के ड्रिंक तक पहुंचने का सफर अलग होता है, और कई बार हमें खुद पर प्रयोग करके ही समझ में आता है कि हमारे लिए सबसे बेहतर क्या है।

क्या कॉफी है नुकसानदायक

डायटिशियन कनिका मल्होत्रा के अनुसार, कॉफी में कई फायदे होते हैंजैसे कि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। लेकिन इसका ज़्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि खाली पेट या बार-बार कॉफी पीने से पाचन गड़बड़ हो सकता है और तनाव से जुड़ा हार्मोन (कॉर्टिसोल) बढ़ सकता है, जिससे आप तरोताज़ा महसूस करने की बजाय चिड़चिड़े या बेचैन हो सकते हैं। कॉफी के साथ मीठी चीज़ें जैसे कुकीज, पेस्ट्री या कपकेक खाना भी नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि इससे एनर्जी कम हो सकती है। इसलिए उन्होंने सलाह दी कि कॉफी का मज़ा एक बैलेंस नाश्ते के बाद ही लें, ताकि इसका पूरा फायदा बिना किसी नुकसान के मिल सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।