Ceiling Fan cleaning hacks: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इसी के साथ हर घर में सीलिंग फैन का इस्तेमाल भी शुरू हो गया है। छतों पर टंगे पंखे, स्विच ऑन करते ही गर्मी को दूर भगाते हैं, लेकिन इनकी सफाई किसी मुश्किल काम से कम नहीं लगती। जितनी आसानी से ये हवा कर गर्मी में राहत देते हैं, उतना ही इनकी सफाई मुश्किल लगती है। खासतौर से बिना सीढ़ी के इन्हें साफ करना तो असंभव है। इसलिए कई-कई महीने ये बिना साफ किए, यूं ही चलते रहते हैं।
हालांकि, पूरे घर की साफ-सफाई के बीच गंदे पंखे मुंह चिढ़ाते हुए से लगते हैं। लेकिन रोज-रोज सफाई का जोखिम इसलिए मुश्किल होता है क्योंकि ये ऐसी जगह होते हैं, जहां आसानी से नहीं पहुंचा जा सकता। ऐसे में अगर आपके पास सीढ़ी या स्टेप-स्टूल नहीं है, तो फिर सीलिंग फैन की साफ-सफाई कैसे की जा सकती है, इसके कुछ स्मार्ट हैक आज यहां आपको बताने जा रहे हैं।
बिना सीढ़ी के सीलिंग फैन की आसान सफाई
इसके लिए सबसे असरदार और सुरक्षित तरीकों में से एक है एक लंबी छड़ी पर लगे डस्टर या खंभों पर लगे माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना। ये कपड़े आसानी से मिल जाते हैं और छत जैसी ऊंची जगहों तक पहुंचने के लिए डिजाइन होते हैं। गीले माइक्रोफाइबर कपड़े सूखे कपड़ों से ज्यादा असरदार होते हैं क्योंकि सूखे कपड़े धूल फैलाते हैं जबकि गीले कपड़े उसे इकट्ठा करते हैं। कपड़े को हर ब्लेड पर थोड़ा जोर लगाते हुए धीरे से घुमाएं।
स्मार्ट हैक : पिलोकेस ट्रिक
क्यों करनी चाहिए पंखे की नियमित सफाई ?
सीलिंग फैन गर्मियों के मौसम में बहुत बड़ी जरूरत होते हैं। इनकी सफाई यह पक्का करने के लिए जरूरी है कि हमें साफ हवा मिले। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हवा में मौजूद गंदगी किसी की भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खासतौर से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को जिससे कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं।
सफाई से मोटर पर पड़ता है कम दबाव
हमारी अपनी सेहत के साथ-साथ पंखे की सेहत भी नियमित सफाई से दुरुस्त रहती है। सीलिंग फैन के पंखों पर जमी धूल उसके ब्लेड को भारी बना देती है, जिससे मोटर पर दबाव पड़ता है।