डस्टी स्किन पर जादू बिखेर देंगे ये रंग, मिलेगा गॉर्जियस और रॉयल लुक!

सांवली त्वचा खूबसूरत और अट्रैक्टिव होती है यदि सही रंग के कपड़े चुनना जरुरी होता है। कपड़ों के ऐसे रंग जो स्किन टोन के साथ अच्छे लगते हैं, पूरे लुक को निखार सकते हैं। सही कलर पहनने से कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है और स्टाइल नजर आता है। फैशन एक्सपर्ट्स कहते है सांवली रंगत पर कई ब्राइट, रिच और एलिगेंट शेड्स खूबसूरत लगते हैं, जो हर मौके पर शानदार लुक दे सकते हैं।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 1:32 PM

कपड़ों का सही रंग आपके पूरे लुक को खास बना सकता है। कई लोग अपनी स्किन टोन के हिसाब से रंग चुनने में कंफ्यूज हो जाते हैं। लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ रंग नहीं, बल्कि सही रंग पहनना जरूरी होता है। सांवली त्वचा पर भी कई ऐसे रंग अच्छे लगते हैं, जो चेहरे की चमक बढ़ाकर लुक को और अट्रैक्टिव बना देते हैं।

फैशन में हर रंग की अपनी अलग खूबसूरती होती है। बस इसे अपनी स्किन टोन के हिसाब से ऐसे शेड्स चुने जाएं, तो यह पर्सनैलिटी को निखार सकता है। सही रंगों के साथ सिंपल आउटफिट भी स्टाइलिशदिखते है। चाहे साड़ी हो, सूट हो या वेस्टर्न ड्रेस, कुछ खास रंग सांवली त्वचा पर खूबसूरत लगते हैं।

मस्टर्ड येलो या गहरा पीला (Mustard Yellow)


Yellow Dress Images – Browse 1,053,347 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

मस्टर्ड येलो रंग सांवली त्वचा पर बहुत खूबसूरत लगता है। यह स्किन टोन के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट बनाता है और चेहरे को फ्रेश व ब्राइट दिखाता है। त्योहारों, पूजा या कैजुअल आउटिंग के लिए यह रंग परफेक्ट हो सकता है।

गहरा गुलाबी या मैजेंटा (Deep Pink or Magenta)

In A Pink Dress Images – Browse 1,338,707 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

मैजेंटा और गहरा गुलाबी रंग सांवली त्वचा की खूबसूरती को और बढ़ाता है। यह चेहरे पर अलग चमक लाता है और पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाता है। शादी, पार्टी और फेस्टिव मौके पर यह रंग काफी स्टाइलिश लगता है।

सफेद रंग (White Color)

1,402,500+ White Dress Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

सफेद रंग हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है, लेकिन सांवली त्वचा पर इसका कॉन्ट्रास्ट बहुत प्यारा दिखाई देता है। सफेद कुर्ता, साड़ी या ड्रेस आपको सिंपल, क्लासी और एलिगेंट लुक दे सकती है।

एमराल्ड ग्रीन (Emerald Green)

Green Dress Photos, Download The BEST Free Green Dress Stock Photos & HD Images

एमराल्ड ग्रीन एक रॉयल और खूबसूरत रंग है, जो सांवली त्वचा पर काफी निखरकर आता है। यह रंग साड़ी, सूट और वेस्टर्न आउटफिट हर तरह के कपड़ों में शानदार लगता है। खास मौकों पर यह आपको अलग और स्टाइलिश लुक दे सकता है।

रॉयल ब्लू (Royal Blue)

रॉयल ब्लू रंग सांवली त्वचा पर खूबसूरत लगता है। यह चेहरे की रंगत को उभारता है और लुक को रिच व एलिगेंट बनाता है। साड़ी, कुर्ता, शर्ट या ड्रेस में यह रंग हर बार खूबसूरत नजर आता है।

बरगंडी या मैरून (Burgundy or Maroon)

बरगंडी और मैरून जैसे गहरे रंग सांवली त्वचा पर बहुत शानदार लगते हैं। ये रंग लुक में रॉयल और क्लासी टच जोड़ते हैं। शादी, त्योहार और खास मौकों के लिए यह रंग परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।