इन छोटी आदतों से बिना पैसे खर्च किये, अपने पार्टनर को कराएं स्पेशल फील!

हर कपल चाहता है कि उसका रिश्ता हमेशा प्यार और भरोसे से भरा रहे। इसके लिए बड़े सरप्राइज या महंगे गिफ्ट नहीं, बल्कि रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतें बहुत मायने रखती हैं। यही आदतें रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत और खुशहाल बनाए रखती हैं।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 11:29 AM

कपल के बीच का रिश्ता किसी एक बड़े काम से नहीं, बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतों से मजबूत बनता है। डेली लाइफ की कई आदते होती है जब दोनों पार्टनर हर दिन एक-दूसरे की खुशी और इमोशन का ध्यान रखते हैं, तो रिश्ता समय के साथ और भी मजबूत, खुशहाल और लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है। ऐसी ही कुछ आदते है जो रोज कपल को हर दिन अपनानी चाहिए:

Daily Time (रोज साथ समय बिताएं)

Story pin image

खुशहाल कपल रोज कुछ समय सिर्फ एक-दूसरे के लिए निकालते हैं। साथ में चाय पीना, डिनर करना या थोड़ी देर टहलना जैसी छोटी आदतें रिश्ते को मजबूत बनाती हैं।


Listen First (पहले सुनें)

हर बार सलाह देना जरूरी नहीं होता। कई बार पार्टनर सिर्फ चाहता है कि उसकी बात ध्यान से सुनी जाए। बिना टोके और बिना जज किए सुनने से भरोसा बढ़ता है।

Celebrate Wins (हर खुशी का जश्न मनाएं)

This may contain: a man and woman sitting at a table with wine glasses in front of them on the beach

पार्टनर की छोटी या बड़ी हर सफलता पर खुश हों। उनकी तारीफ करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए इनकरेज करें। इससे रिश्ता और मजबूत होता है।

Put Phone Away (फोन से दूरी रखें)

This may contain: a man and woman are sitting on a bench in the park talking to each other

जब पार्टनर बात कर रहा हो, तो मोबाइल को कुछ देर के लिए अलग रख दें। पूरा ध्यान देने से सामने वाले को अपनी अहमियत महसूस होती है।

Warm Welcome (प्यार से स्वागत करें)

This may contain: a man kneeling down next to a woman on top of a beach near the ocean

घर लौटने पर एक मुस्कान, गले लगना या प्यार से हाल पूछना दिनभर की थकान दूर कर देता है। इससे अपनापन बना रहता है।

Say Thanks (धन्यवाद कहना न भूलें)

This may contain: a man and woman sitting at a table with an open book

छोटी-छोटी बातों के लिए भी "थैंक यू" कहना अच्छी आदत है। इससे पार्टनर को लगता है कि उसकी मेहनत और प्यार की कद्र की जा रही है।

Solve Early (बात को बढ़ने न दें)

Story pin image

अगर किसी बात पर नाराजगी हो, तो उसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करें। छोटी गलतफहमियां समय रहते दूर हो जाएं, तो रिश्ता मजबूत बना रहता है।

Show Love (हर दिन प्यार जताएं)

Story pin image

प्यार दिखाने के लिए किसी खास दिन का इंतजार न करें। हाथ पकड़ना, गले लगाना या प्यार से बात करना भी रिश्ते में मिठास बनाए रखता है।

Laugh Together (साथ में हंसें)

This may contain: a man and woman posing for a photo with flowers in front of their faces,

मजाक करना, पुरानी बातें याद करना या साथ में हंसना स्ट्रेस कम करता है और दोनों को पहले से ज्यादा करीब लाता है।

Be Kind (मुश्किल समय में साथ दें)

Story pin image

अच्छे दिनों में साथ देना आसान होता है, लेकिन मुश्किल समय में धैर्य रखना, समझना और एक-दूसरे का सहारा बनना ही मजबूत रिश्ते की असली पहचान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।