लहंगे से साड़ी तक, डेनिम ने एथनिक फैशन में मारी दमदार एंट्री!

डेनिम अब सिर्फ जींस और जैकेट स्टाइल में ही नहीं बल्कि लहंगा, साड़ी, को-ऑर्ड सेट और जैकेट जैसे एथनिक आउटफिट में भी ट्रेंड कर रहा है। भारतीय डिजाइनर डेनिम को ट्रडिशनल तरीके से जोड़कर नए और स्टाइलिश डिजाइन पेश कर रहे हैं। फेस्टिव और वेडिंग फैशन में डेनिम एथनिक वियर तेजी से नया ट्रेंड बनता जा रहा है।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 11:44 AM

फेस्टिव सीजन में लहंगा, साड़ी और सिल्क के आउटफिट हमेशा पसंद किए जाते हैं, लेकिन इस बार फैशन की दुनिया में एक नया ट्रेंड आ गया है। डेनिम, जो अब तक कैजुअल आउटफिट थे लेकिन एथनिक और फेस्टिव वियर में भी डिजाइन हो रहे है। बड़े फैशन डिजाइनर इसे जरी, मोती, कढ़ाई और पारंपरिक कारीगरी के साथ मिलाकर ऐसे आउटफिट तैयार कर रहे हैं, जो मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक का शानदार ब्लेंड हैं।

अनामिका खन्ना (Anamika Khanna)

carousel image 0


अनामिका खन्ना उन डिजाइनरों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे पहले डेनिम को एथनिक फैशन का पार्ट बनाया। उन्होंने साल 2022 में हैंड-पैच्ड और रफ लुक वाले डेनिम लहंगे को क्रॉप टॉप के साथ पेश किया, जिसने पारंपरिक लहंगे को एक नया अंदाज दिया। उनके डिजाइन में डेनिम का रफ लुक और भारतीय सिल्हूट का खूबसूरत ब्लेंड देखने को मिलता है। स्प्रिंग/समर कलेक्शन में भी उन्होंने डेनिम को ओडिशा की ट्रेडिशनल आर्ट से जोड़कर दिखाया कि मॉडर्न फैशन और ट्रेडिशन परफेक्ट हैं।

महका मीरपुरी (Mahika Mirpuri)

Dark Blue Denim Embroidered Pleated Skirt Saree Set Design ...

महका मीरपुरी ने डेनिम और ट्रेडिशनल साड़ी को बेहद खूबसूरती से एक साथ पेश किया। उन्होंने स्काई ब्लू डेनिम की लंबी जैकेट को हाथ से बुनी पैठणी साड़ी के साथ स्टाइल किया। जैकेट पर मोती, जरी, क्रिस्टल और राइनस्टोन का बारीक काम किया गया था, जिससे पूरा लुक रॉयल नजर आया। डेनिम डेली वियर का प्रतीक है, जबकि पैठणी साड़ी भारतीय परंपरा को दिखाती है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन फेस्टिव लुक तैयार करता है।

मयूर गिरोत्रा (Mayyur Girotra)

Buy Woman's Denim Blue Printed Silk Lehenga with Full Sleeve at Amazon.in

मयूर गिरोत्रा डेनिम को फैब्रिक के साथ ट्रेडिशन दिखाने का तरीका मानते हैं। उन्होंने अपने कई कलेक्शन में डेनिम पर जरदोजी, फ्लोरल एप्लिक और हाथ की कढ़ाई का उपयोग किया है। साल 2026 में माधुरी दीक्षित के लिए तैयार की गई डेनिम साड़ी भी काफी चर्चा में रही। उनकी डिजाइन में डेनिम की सादगी देखने को मिलती है, जो एथनिक फैशन को नया रूप देता है।

फाल्गुनी शेन पीकॉक (Falguni Shane Peacock)

Buy AK-OK by Anamika Khanna Soft Blue Lycra, Denim

फाल्गुनी शेन पीकॉक ने इंडिया कॉउचर वीक 2026 में डेनिम लहंगों को शानदार अंदाज में पेश किया। उनके कलेक्शन में डेनिम को ब्रैलेट, भारी कढ़ाई वाली जैकेट, केप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया गया। देखने पर यह पारंपरिक ब्राइडल आउटफिट जैसा दिखता है, लेकिन इसमें डेनिम का अलग अंदाज देखने को मिलता है। यह कलेक्शन शादी और बड़े फेस्टिव मौके के लिए परफेक्ट बन सकता है।

एसवीए कॉउचर (SVA Couture)

एसवीए कॉउचर ने डेनिम लहंगे को मॉडर्न और रॉयल लुक देने की कोशिश की है। उनके नीले डेनिम लहंगे पर मेटैलिक डिजाइन और बारीक कढ़ाई की गई है। इसके साथ स्ट्रक्चर्ड जैकेट और स्टाइलिश बस्टियर पूरे आउटफिट को अलग पहचान देते हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल लहंगे में पावर ड्रेसिंग और मॉडर्न फैशन का तड़का लगाता है। यह लुक आज की यूथ जनरेशन के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।