रात को पिएं ये ड्रिंक्स, सुबह तक कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल!
ब्लड शुगर को बैलेंस रखने के लिए सिर्फ दवाइयों या डाइट पर ही नहीं, बल्कि रात की छोटी-छोटी आदतों पर भी ध्यान देना जरूरी है। सोने से पहले कुछ हेल्दी ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ग्लूकोज लेवल को स्टेबल रखने में मदद कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स कोई तुरंत इलाज नहीं हैं, लेकिन सही खानपान, अच्छी नींद और हेल्दी रूटीन के साथ ये ब्लड शुगर मैनेजमेंट में सहायक साबित हो सकते हैं।
ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए सिर्फ दिनभर की डाइट पर ध्यान देना ही काफी नहीं है, बल्कि रात की आदतों का इसमें खास रोल होता हैं। सोने से पहले आप क्या पीते हैं, इसका असर शरीर के ग्लूकोज लेवल, नींद और मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है। कोई भी ड्रिंक ब्लड शुगर को तुरंत सामान्य नहीं कर सकती, लेकिन कुछ हेल्दी ऑप्शन शरीर को हाइड्रेट रखने, देर रात की भूख कम करने और ब्लड शुगर को बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
कैमोमाइल टी (Chamomile Tea)
कैमोमाइल टी पॉपुलर हर्बल ड्रिंक है, इसे रात में आराम और बेहतर नींद के लिए पिया जाता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में सूजन को कम करने और बेहतर मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। कुछ छोटी रिसर्च में यह भी देखा गया है कि रेगुलर कैमोमाइल टी पीने से फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन से जुड़े कुछ मार्कर्स में सुधार हो सकता है। अच्छी नींद ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए यह बेहद जरूरी होती है। गहरी नींद लेने से शरीर हार्मोन को अच्छे तरीके से कंट्रोल कर पाता है और ग्लूकोज को मैनेज करने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है।
दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea)
दालचीनी का इस्तेमाल लंबे समय से ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए नेचुरल ऑप्शन के रूप में किया जाता रहा है। कुछ अध्ययनों के अनुसार दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, जिससे शरीर की कोशिकाएं ब्लड में मौजूद ग्लूकोज़ का बेहतर इस्तेमाल कर पाती हैं। इसके फायदे को लेकर रिसर्च के नतीजे पूरी तरह एक जैसे नहीं हैं। फिर भी बिना चीनी वाली दालचीनी की चाय शाम के समय मीठे पेय पदार्थों का एक बेहतर और स्वादिष्ट विकल्प बन सकती है।
कम चीनी वाला प्रोटीन शेक (Low-Sugar Protein Shake)
रात में बार-बार भूख लगने है या स्नैक्स खाने की आदत है, तो कम चीनी वाला प्रोटीन शेक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी या गिरावट को कम करती है। सोने से पहले 15 से 20 ग्राम तक प्रोटीन वाला शेक लिया जा सकता है, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा कम होनी चाहिए। प्रोटीन शरीर की मसल्स को बनाए रखने में भी मदद करता है, और मसल्स ग्लूकोज का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करती हैं।
बिना चीनी वाला सोया मिल्क (Unsweetened Soy Milk)
अनस्वीटेंड सोया मिल्क रात के समय पीने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को धीमा करने और ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मदद कर सकते हैं। सोया मिल्क में मौजूद आइसोफ्लेवोन्स शरीर की इंसुलिन रेस्पोंस को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
पानी (Water)
ब्लड शुगर को बैलेंस रखने के लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होना बेहद जरूरी है। जब शरीर डिहाइड्रेट होता है, तो ब्लड में ग्लूकोज लेवल इफेक्ट हो सकता है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी शरीर से एक्सेस ग्लूकोज बाहर निकालने में मदद करती है। रात में पानी पीना एक आसान और अच्छी आदत है। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाया जा सकता है, लेकिन चीनी मिलाने से बचना चाहिए।
सादा दूध (Plain Milk)
सोने से पहले एक छोटा गिलास कम फैट या बिना फैट वाला दूध भी फायदेमंद हो सकता है। दूध में मौजूद प्रोटीन और नेचुरल कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ब्लड शुगर में अचानक बदलाव की संभावना कम हो सकती है। इसके अलावा दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के नार्मल इंसुलिन फंक्शन के लिए जरूरी माने जाते हैं। लेकिन फ्लेवर वाले या मीठे दूध से बचना चाहिए क्योंकि इनमें चीनी मिली हो सकती है।
सही ड्रिंक चुनने टिप्स (Right Drink)
सोने से पहले ऐसी ड्रिंक चुनें जिसमें चीनी न मिली हो और जो शरीर को पोषण देने के साथ हाइड्रेशन भी बनाए रखे। ध्यान रखें कि सिर्फ किसी एक ड्रिंक के भरोसे ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं किया जा सकता। इसके लिए बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी है।
हेल्दी रूटीन जरूरी (Healthy Routine)
ब्लड शुगर को लंबे समय तक बैलेंस रखने के लिए रात की अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है। पर्याप्त पानी पीना, 7 से 9 घंटे की नींद लेना, समय पर खाना खाना और रात में हल्का व पौष्टिक भोजन करना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ सही ड्रिंक चुनकर ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते है।