मिनटों में सजेंगे मेहंदी भरे हाथ! तीज और त्योहारों के लिए ट्राई करें ये आसान डिजाइन

आज के समय में महिलाएं और लड़कियां तीज और सावन पर भारी-भरकम डिजाइन की जगह सिंपल और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन खूब पसंद कर रही हैं। ये डिजाइन जल्दी बन जाते हैं और हाथों पर बेहद खूबसूरत भी लगते हैं। आपके पास कम समय है और आप खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ये आसान डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 4:30 PM

कोई भी त्यौहार हो चाहे सावन हो या तीज, मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। इन त्योहारों पर आपको खुद के हाथ में मेहंदी लगानी है, लेकिन टाइम कम है या फिर अच्छी डिजाइन बनाना नहीं आता, तो ये रही कुछ ट्रडिशनल और आसान डिजाइन जो मिनटों में आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं:

गोल मंडला डिजाइन (Mandala Mehndi Design)

Story pin image


यह सबसे आसान और क्लासी डिजाइन है, इसे बनाने के लिए हथेली के बीच में गोल मंडला बनाएं। फिर चारों ओर छोटे-छोटे फूल, डॉट्स और पत्तियां जोड़ दें। यह डिजाइन सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार हो जाता है और तीज व सावन के हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।

बेल वाली मेहंदी (Floral Vine Design)

This may contain: two hands with henna tattoos on them

हथेली या हाथ के एक किनारे से फूलों और पत्तियों की बेल बनाएं। यह डिजाइन बहुत आसान होता है और शुरुआत करने वाले भी इसे आसानी से बना सकते हैं। कम मेहंदी में भी यह हाथों को भरा-भरा लुक देता है।

कमल का डिजाइन (Lotus Mehndi Design)

Story pin image

कमल का फूल शुभ माना जाता है, इसलिए तीज और सावन पर इसे खास पसंद किया जाता है। हथेली के बीच में एक बड़ा कमल बनाकर उसके चारों तरफ छोटी पत्तियां और डॉट्स बना दें। यह ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लगता है।

जाल पैटर्न मेहंदी (Jaal Pattern Design)

This may contain: a woman's hand with henna tattoos on it

यह डिजाइन बिना ज्यादा टाइम किए हाथों को भरा हुआ लुक देती हैं, इसमें जाल पैटर्न बनाएं। इसमें तिरछी लाइनें बनाकर छोटे-छोटे बॉक्स तैयार किए जाते हैं और बीच में डॉट्स या छोटे फूल बनाए जाते हैं। यह डिजाइन जल्दी भी बनता है और देखने में भी खूबसूरत लगता है।

मोर डिजाइन (Peacock Mehndi Design)

This may contain: a woman's hand with henna tattoos on it

मोर ट्रेडिशनल मेहंदी का सबसे पसंदीदा डिजाइन है। जिसे हर कोई आसानी से लगा सकता है, आप हथेली या कलाई पर छोटा-सा मोर बनाकर उसके साथ पत्तियां और बेल जोड़ सकती हैं। इससे मेहंदी का लुक और भी शानदार दिखाई देता है।

उंगलियों की मेहंदी (Finger Mehndi Design)

Story pin image

आपके पास पूरे हाथ पर मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो सिर्फ उंगलियों पर अलग-अलग पैटर्न, डॉट्स और छोटी बेल बनाएं। यह मिनिमल डिजाइन आजकल खूब ट्रेंड में है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।

अर्धचंद्र और बेल डिजाइन (Half Moon & Vine Design)

Story pin image

हथेली के नीचे या किनारे पर आधे चांद का डिजाइन बनाकर उसके साथ फूलों की बेल जोड़ दें। यह डिजाइन तीज, हरियाली सावन और पूजा में बहुत सुंदर लगता है। कम टाइम में बन भी जाता है और एलिगेंट लुक देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।