सिर्फ 15 मिनट में घर पर करें हेयर स्पा, ड्राई और फ्रिजी बालों का आसान इलाज!

बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए हेयर स्पा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान स्टेप्स की मदद से घर पर भी हेयर स्पा किया जा सकता है। धूल, पॉल्यूशन, धूप, हीट स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट की वजह से बालों की बाहरी लेयर यानी क्यूटिकल खुरदरी और ड्राई हो सकती है, जिससे बाल अपनी चमक खोने लगते हैं।

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

आपके बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आने लगे हैं, तो उन्हें थोड़ा एक्स्ट्रा केयर देने के लिए हेयर स्पा किया जा सकता है। इसके लिए हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। घर पर मौजूद आसान चीजों और सही तरीके से किए गए कुछ स्टेप्स की मदद से आप बालों को अच्छी तरह कंडीशन कर सकते हैं। हेयर स्पा रूटीन में तेल लगाना, स्कैल्प की हल्की मसाज, बालों को भाप देना और हेयर मास्क लगाना जैसे स्टेप शामिल होते हैं। रोज धूल, पॉल्यूशन, धूप और हीट स्टाइलिंग के कांटेक्ट में आने से बालों की नमी कम हो सकती है। बार-बार कलर या केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से भी बालों की बाहरी परत यानी क्यूटिकल रूखी और खुरदरी हो सकती है, जिससे बालों में चमक कम और फ्रिजीनेस ज्यादा नजर आती है। जिसके लिए आप घर पर हेयर स्पा और हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

hair pas


1. जड़ों को दें ऑयलिंग टच

सबसे पहले नारियल, बादाम या आर्गन ऑयल में से कोई एक तेल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें। अब उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर करीब 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद बचे हुए तेल को बालों की लंबाई और सिरों पर भी लगा लें। मसाज करते समय बहुत ज्यादा जोर न लगाएं। इससे स्कैल्प को आराम मिलता है और बालों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।

2. वार्म टॉवल रिलैक्स

तेल लगाने के बाद एक साफ टॉवल को गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। अब इसे बालों के चारों तरफ 10-15 मिनट तक लपेटकर रखें। टॉवल बहुत ज्यादा गर्म न हो। हल्की गर्माहट से बालों में नमी बनी रहती है और लगाया हुआ तेल बालों पर अच्छी तरह फैल जाता है। यदि गर्म टॉवल इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इस स्टेप को छोड़ भी सकते हैं।

3. क्लीनिंग एंड डीप केयर

तीसरे स्टेप में बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें, ताकि तेल और गंदगी साफ हो जाए। बाल धोने के बाद दही, एलोवेरा जेल और थोड़ा शहद मिलाकर आसान हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें। यदि किसी चीज से एलर्जी या स्कैल्प में जलन होती है, तो उसे इस्तेमाल न करें।

4. सॉफ्टनेस का फाइनल टच

लास्ट में बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छा कंडीशनर लगाएं। इसे कुछ मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। कंडीशनर बालों को ज्यादा सॉफ्ट और सुलझाने में आसान बनाने में मदद करता है। बाल धोने के बाद उन्हें जोर से रगड़ने के बजाय धीरे से टॉवल से सुखाएं और हो सकें तो नेचुरल तरीके से सूखने दें।

घर पर किया गया हेयर स्पा बालों को एक्स्ट्रा केयर देने का आसान तरीका हो सकता है। लेकिन इसे रोजाना या बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं है। महीने में 1-2 बार हेयर स्पा करना काफी हो सकता है। यदि परेशानी ज्यादा है, तो घरेलू उपाय आजमाने के बजाय हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।