बाजार से नहीं, घर की बालकनी में उगाएं एवोकाडो! जानें आसान तरीका

एक बीज से घर की बालकनी में एवोकाडो का पौधा उगाना काफी आसान हो सकता है। इसके लिए सिर्फ अच्छी मिट्टी, सही जगह और पौधे की थोड़ी देखभाल करनी होगी। शुरुआत में पौधा धीरे-धीरे बढ़ेगा, इसलिए इसे समय देना जरूरी है। गार्डनिंग का शौक रखने वालो के लिए एवोकाडो का पौधा बालकनी गार्डन के लिए परफेक्ट है।

अपडेटेड Aug 28, 2026 पर 11:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

एवोकाडो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी फल भी है, लेकिन बाजार में इसकी कीमत अक्सर ज्यादा होती है। कई बार यह हर जगह आसानी से मिल भी नहीं पाता। लेकिन एक पके हुए एवोकाडो की गुठली से घर पर ही पौधा तैयार कर सकते है। थोड़ी मेहनत और सही देखभाल के साथ इसे बालकनी में गमले के अंदर भी उगाया जा सकता है।

 

 


 1. एवोकाडो का बीज

पके हुए एवोकाडो का बीज निकालकर अच्छी तरह साफ कर लें। इसे मिट्टी, कोकोपीट और खाद के मिश्रण में लगाएं। बीज को पूरी तरह मिट्टी के अंदर दबाने के बजाय उसका ऊपरी हिस्सा थोड़ा बाहर रखें। इससे बीज को हवा मिलती रहेगी और उसके सड़ने का खतरा कम रहेगा।

 

2. सही जगह

गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को अच्छी धूप और गर्मी मिल सके। शुरुआत में गर्म वातावरण इसके अंकुरण के लिए मददगार होता है। मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें और जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी दें। बहुत ज्यादा पानी देने से बीज खराब हो सकता है, इसलिए पानी देने में सावधानी रखें।

3. बड़ा गमला

जब पौधे का तना करीब 15 सेंटीमीटर तक लंबा हो जाए और वह अच्छी तरह बढ़ने लगे, तो उसे बड़े गमले में शिफ्ट कर सकते हैं। बड़े गमले में जड़ों को फैलने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। बालकनी में पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोज अच्छी रोशनी और धूप मिल सके।

 

 

4. पानी और देखभाल

एवोकाडो के पौधे को पानी देते समय सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। मिट्टी में नमी रहनी चाहिए, लेकिन पानी जमा नहीं होना चाहिए। जरूरत से ज्यादा पानी देने पर जड़ें खराब हो सकती हैं और पत्तियां पीली पड़ने लग सकती हैं। पौधे की ग्रोथ के लिए फर्टिलाइजर या वर्मीकम्पोस्ट भी दिया जा सकता है।

 

 

5. बेहतर ग्रोथ

बीज से उगाया गया एवोकाडो का पौधा फल देने में काफी समय ले सकता है। बेहतर फल और ग्रोथ के लिए पौधे के बड़े होने पर ग्राफ्टिंग का तरीका अपनाया जाता है। ध्यान रखें कि बीज से उगाए पौधे में फल आने का समय और मात्रा तय नहीं होती।

 

एवोकाडो की गुठली से घर पर पौधा उगाना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी देखभाल और धैर्य की जरूरत होती है। सिर्फ एक बीज से पौधा तैयार करना अच्छा और मजेदार एक्सपीरियंस हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।