आम का मौसम नहीं होगा खत्म, जानिए 2 महीने तक किंग ऑफ फ्रूट्स को फ्रेश रखने का तरीका!

आम का सीजन खत्म होने के बाद भी अगर आप इसके स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो एक आसान तरीका अपनाकर इसे लंबे समय तक सेफ रखा जा सकता है। अक्सर पके हुए आम जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे उनका टेस्ट और फ्रेशनेस खत्म हो जाती है। लेकिन सही तरीके से स्टोर करने पर इन्हें काफी समय तक संभालकर रखा जा सकता है। जानिए पके आम को सेफ रखने का आसान तरीका और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 1:40 PM

गर्मियों के मौसम में आम का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद ताजे आम मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप आम का स्वाद लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। फ्रीजर में रखने की एक आसान ट्रिक से पके आमों को कई हफ्तों तक सेफ रखा जा सकता है। आइए जानते हैं पके आम को स्टोर करने का आसान तरीका:

1. सही आम चुनिए

Ripe Mango vs Raw Mango: कच्चा या पका आम, सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें फर्क और फायदे which kind of mangoes should you eat check better option between

पके आम को लंबे समय तक सेफ रखने के लिए सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के आम चुनें। ऐसे आम लें जो पूरी तरह पके हों, लेकिन ज्यादा नरम, गले हुए या खराब होने की कंडीशन में न हों। आम पर दबने के निशान या काले धब्बे भी नहीं होने चाहिए। सही आम का चुनकर फ्रीजर में रखने के बाद भी उसका स्वाद और ताजगी बनी रहती है।


2. आम की ताजगी चेक करें

जलवायु परिवर्तन के दबाव में कोंकण का अल्फोंसो आम: भारत की प्रीमियम आम अर्थव्यवस्था में मौसम की अस्थिरता और बाजार की विकृतियाँ एक साथ आने पर ...

स्टोर करने के लिए ऐसे आम बेहतर रहते हैं जो पके होने के बावजूद थोड़े कड़े हों और दबाने पर ज्यादा मुलायम महसूस न हों। बहुत ज्यादा पके या गले हुए आम फ्रीजर में रखने के बाद भी अच्छी क्वालिटी नहीं दे पाते। इसलिए हमेशा ताजे और सही पके हुए आमों का ही यूज करें।

3. आम को धोकर तैयार करें

This may contain: mangoes and oranges on a cutting board surrounded by leaves, water droplets and drops

आम को अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि उस पर लगी धूल और गंदगी साफ हो जाए। धोने के बाद आम को कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। ध्यान रखें कि आम की डंठल वाली जगह को न काटें, क्योंकि इससे अंदर हवा जा सकती है और आम जल्दी खराब हो सकता है।

 

4. क्लिंज रैप से करें पैकिंग

वेट लॉस के लिए खाएं आम का ये हिस्सा, पिघलने लगेगी चर्बी, जल्द ही दिखेगा असर - 101 benefits of mango peels from weight loss to anti ageing eating mango peel is

धुले और सूखे हुए आम को क्लिंज फिल्म या क्लिंज रैप वाली पॉलीथिन में अच्छी तरह लपेट दें। कोशिश करें कि आम पूरी तरह से कवर हो जाए, ताकि फ्रीजर की ठंडी हवा सीधे आम के संपर्क में न आए। हर आम को अलग-अलग पैक करने से उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

5. फ्रीजर में सही तरीके से रखें

सीजन खत्म होने से पहले कर लें ये काम, आम के टुकड़ों को 8 महीने तक रखें फ्रेश, सालभर ले सकेंगे मैंगो शेक का मजा - News18 हिंदी

सभी आमों को पैक करने के बाद उन्हें फ्रीजर में रख दें। इस तरीके से रखे गए पके आम लगभग 2 महीने तक खराब होने से बच सकते हैं और उनका स्वाद भी काफी हद तक ताजे आम जैसा बना रहता है। फ्रीजर में रखते समय ध्यान रखें कि आमों पर ज्यादा दबाव न पड़े।

6. स्टोर किए आम को यूज करने का तरीका

Story pin image

जब भी फ्रीजर में रखे आम का यूज करना हो, तो उसे बाहर निकालकर कुछ समय के लिए नार्मल टेम्परेचर पर छोड़ दें। इससे आम की ठंडक कम हो जाएगी और उसका टेस्ट बेहतर महसूस होगा। इसके बाद आप आम को सीधे खा सकते हैं या काटकर यूज कर सकते हैं।

7. स्टोर किए आम से बनाएं स्वादिष्ट चीजें

इस गर्मी में आपको आम से बने 10 पेय जरूर आजमाने चाहिए

फ्रीजर में रखे आम से कई तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं। इनसे मैंगो शेक, आइसक्रीम, डेजर्ट, आम पना या अन्य मिठाइयां तैयार की जा सकती हैं। इस तरह आम का सीजन खत्म होने के बाद भी आप लंबे समय तक इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

इस आसान तरीके से आप आम के सीजन के बाद भी उसके स्वाद का आनंद ले सक

ते हैं। यहां दिए गए तरीको से आम लंबे समय तक खराब नहीं होते। स्टोर किए हुए आम से कई स्वादिष्ट चीजें भी बनाई जा सकती हैं। इस ट्रिक को अपनाकर आप पूरे साल आम के स्वाद का मजा ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।