कबाड़ रिमोट आएगा काम, जानें दोबारा इस्तेमाल करने के 7 स्मार्ट तरीके

पुरानी चीजों को तुरंत फेंकने के बजाय उनका नया इस्तेमाल करना एक स्मार्ट तरीका है। पुराने TV रिमोट के साथ भी ऐसा ही किया जा सकता है। उसकी हालत और काम करने की क्षमता के हिसाब से उसे क्राफ्ट, डेकोरेशन या छोटे इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे घर में पड़ी बेकार चीज को उपयोगी बनाने के साथ इलेक्ट्रॉनिक कचरा कम करने में भी मदद मिलती है।

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 12:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

घर में नया TV आने के बाद पुराना रिमोट अक्सर किसी ड्रावर में पड़ा रह जाता है। कुछ समय बाद जब उसकी जरूरत नहीं पड़ती, तो लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन हर पुराना रिमोट कबाड़ नहीं होता। थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाई जाए, तो इसके छोटे बटन, प्लास्टिक बॉडी और दूसरे हिस्सों को कई कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे घर में पड़ी एक पुरानी चीज को नया रूप दे सकते है।

पुराने रिमोट को इस्तेमाल करने के लिए हर बार कोई मुश्किल DIY करने की जरूरत नहीं होती। कुछ तरीके बेहद आसान हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े आइडिया आजमाने के लिए थोड़ी टेक्नीकल जानकारी चाहिए। रिमोट काम करता हो या पूरी तरह खराब हो चुका हो, उसकी हालत के हिसाब से उसे क्राफ्ट, सजावट या किसी छोटे प्रोजेक्ट में उपयोग जा सकता है।

1. ज्वेलरी के लिए बनाएं यूनिक होल्डर


पुराने रिमोट को फेंकने के बजाय उसके कुछ हिस्सों की मदद से ज्वेलरी रखने के लिए एक छोटा होल्डर तैयार किया जा सकता है। लकड़ी की पट्टी या मजबूत शीट को बेस बनाकर उस पर रिमोट के बटन या दूसरे हिस्से लगाएं, ताकि ईयररिंग, चेन और ब्रेसलेट टांगे जा सकें। इसे सुंदर बनाने के लिए बेस पर पेंट या डेकोरेटिव पेपर भी लगाया जा सकता है।

2. पुरानी बॉडी को दें नया लुक

रिमोट खराब हो चुका है, तो उसकी प्लास्टिक बॉडी को छोटे DIY प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे साफ करके पेंट, स्टिकर या रंगीन पेपर की मदद से नया लुक दें और किसी मॉडल या डेकोरेटिव सामान में लगाएं। इसके छोटे साइज की वजह से इसे अलग-अलग क्राफ्ट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

3. इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोजेक्ट में बनाएं कंट्रोलर

अगर आपको इलेक्ट्रॉनिक्स में रुचि है, तो काम करने वाले पुराने रिमोट को DIY कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। IR रिसीवर और प्रोग्रामेबल बोर्ड की मदद से इसके अलग-अलग बटनों को अलग-अलग कमांड दी जा सकती हैं। इससे किसी छोटे रोबोट, लाइट या दूसरे DIY प्रोजेक्ट को कंट्रोल किया जा सकता है।

4. बटनों से बनाएं क्रिएटिव डेकोरेशन

रिमोट के छोटे-छोटे बटन निकालकर उन्हें कई तरह के क्राफ्ट और आर्टवर्क में इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें कार्डबोर्ड, लकड़ी या कैनवास पर चिपकाकर नाम, पैटर्न, फोटो फ्रेम या कोई मजेदार डिजाइन बनाया जा सकता है। बच्चों के मॉडल में इन बटनों से रोबोट, स्पेसशिप या कंट्रोल पैनल जैसा लुक भी दिया जा सकता है।

5. CCTV के लिए रखें स्पेयर रिमोट

आपके घर का CCTV या सिक्योरिटी कैमरा रिमोट से कंट्रोल होता है, तो पुराना रिमोट स्पेयर कंट्रोलर बनाया जा सकता है। इससे जरूरत के समय आपके पास एक बैकअप रिमोट मौजूद रहेगा और नया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन पहले यह जरूर चेक कर लें कि रिमोट आपके सिक्योरिटी सिस्टम के साथ कम्पैटिबल है या नहीं।

6. कंप्यूटर के लिए बनाएं मीडिया कंट्रोलर

सही IR रिसीवर और सॉफ्टवेयर की मदद से पुराने रिमोट को कंप्यूटर या लैपटॉप के मीडिया कंट्रोलर में बदला जा सकता है। इसके बटन गाना चलाने, वीडियो रोकने, आवाज कम-ज्यादा करने या दूसरे शॉर्टकट के लिए सेट किए जा सकते हैं। इससे फिल्म या वीडियो देखते समय बार-बार कंप्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कुछ सावधानियां बरतें इस्तेमाल से पहले:

1. सर्किट में चेंज से बचें: पुराने रिमोट को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए कुछ प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, रिसीवर, तार या प्रोग्रामिंग की जरूरत पड़ सकती है। आपको इलेक्ट्रॉनिक्स की अच्छी जानकारी नहीं है, तो रिमोट के सर्किट में खुद से बदलाव करने या किसी अनजान डिवाइस से जोड़ने से बचें।

 

2. छोटे पार्ट्स संभालकर रखें: रिमोट खोलने पर उसके बटन, स्क्रू, बैटरी कवर और दूसरे छोटे हिस्से आसानी से खो सकते हैं। इसलिए सभी पार्ट्स को एक सुरक्षित जगह पर रखें और काम खत्म होने के बाद उन्हें इधर-उधर न छोड़ें।

3. रिमोट को आम कूड़ेदान में न फेंकें: यदि पुराना रिमोट पूरी तरह खराब हो गया है और उसे दोबारा इस्तेमाल करना संभव नहीं है, तो उसे सामान्य कूड़ेदान में फेंकने के बजाय ई-वेस्ट कलेक्शन या रीसाइक्लिंग सेंटर पर देना बेहतर है।

4. रिमोट की बैटरी निकालें: रिमोट को लंबे समय तक रखने, साफ करने या खोलने से पहले उसकी बैटरी निकाल दें। लंबे समय तक बैटरी अंदर रहने से लीकेज हो सकता है और रिमोट का अंदरूनी हिस्सा खराब हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।