Credit Cards

पतली भौंहें अब नहीं रोक पाएंगी आपकी खूबसूरती, अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू तरीका

Eye brow grow tips: चेहरे की खूबसूरती को निखारने में भौंहें अहम होती हैं, लेकिन कई महिलाओं की भौंहें पतली और फीकी होती हैं। बार-बार पार्लर जाना या महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना भी हर किसी के लिए आसान नहीं। क्या आप जानते हैं, कुछ घरेलू और आसान तरीकों से भौंहें मोटी, घनी और खूबसूरत बन सकती हैं

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
Eye brow grow tips: भौंहों को स्वस्थ और घना बनाने के लिए पोषण भी जरूरी है।

चेहरे की खूबसूरती में भौंहें सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। सही शेप और घनी भौंहें चेहरे की एक्सप्रेशन को निखारती हैं और आपकी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। पतली या हल्की भौंहें देखने में फीकी लगती हैं और कई बार आत्मविश्वास पर भी असर डालती हैं। इसलिए महिलाओं के लिए भौंहों की देखभाल और उन्हें घना बनाना बेहद जरूरी हो गया है। हालांकि, बार-बार पार्लर जाना या महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसलिए घरेलू और सरल उपाय सबसे अच्छे साबित हो सकते हैं।

ट्रिमिंग और ग्रीन टी के फायदे

भौंहों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए हर 3 सप्ताह पर हल्की ट्रिमिंग करें। ये भौंहों को शेप में रखती है और टूटने से बचाती है। इसके अलावा, आंखों के ऊपर ठंडे ग्रीन टी बैग रखने से आंखों की थकान कम होती है और रक्त संचार बढ़ता है, जिससे भौंहों की ग्रोथ में मदद मिलती है।


वैसलीन से मोटी और घनी भौंहें

पेट्रोलियम जेली, जिसे वैसलीन कहते हैं, भौंहों को मोटा और मजबूत बनाने का शानदार घरेलू उपाय है। रोजाना सोने से पहले मस्कारा ब्रश की मदद से भौंहों पर वैसलीन लगाएं। इसे धीरे-धीरे भौंहों में मसाज करें ताकि पोषक तत्व अच्छी तरह अंदर जाएं। लगातार 3–4 हफ्ते ऐसा करने से भौंहें घनी और स्वस्थ दिखने लगती हैं।

नारियल तेल से काली और घनी भौंहें

नारियल तेल में औषधीय गुण होते हैं। इसे हल्के हाथों से भौंहों पर मसाज करें। नियमित इस्तेमाल से भौंहें मोटी, काली और घनी दिखती हैं। ये उपाय न सिर्फ भौंहों की ग्रोथ बढ़ाता है बल्कि उन्हें टूटने से भी बचाता है।

प्राकृतिक पोषण

भौंहों को स्वस्थ और घना बनाने के लिए पोषण भी जरूरी है। दूध और पालक में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो भौंहों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, एलोवेरा जेल का हल्का मसाज भौंहों की ग्रोथ को बढ़ाता है और उन्हें प्राकृतिक चमक देता है। ये उपाय पूरी तरह सुरक्षित और आसान है।

कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले स्किन एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इससे किसी प्रकार की एलर्जी या समस्या से बचा जा सकता है।

Jewellery cleaning tips: घर बैठे चमकाएं सोने-चांदी के गहने, जानें आसान और असरदार तरीके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।