किस्मत चमका भी सकता है और डुबा भी सकता है आपका फोन वॉलपेपर, जानें नियम

फेंगशुई में फोन का वॉलपेपर स्क्रीन की खूबसूरती के साथ घर और लाइफ में एनर्जी लाता है। माना जाता है कि कुछ खास तरह की तस्वीरें नेगेटिव माहौल को बढ़ा सकती हैं। इसलिए वॉलपेपर चुनते समय इन इमेजेज से दूरी बनाना बेहतर माना जाता है।

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 9:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

आज के समय में फोन हमारी लाइफ का रूटीन बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हम कई बार फोन देखते हैं और हर बार हमारी नजर सबसे पहले उसकी स्क्रीन और वॉलपेपर पर जाती है। यही वजह है कि फोन में लगी तस्वीर सिर्फ देखने की चीज नहीं होती, बल्कि वह हमारे मूड और सोच पर भी असर डाल सकती है। अच्छी और सुकून देने वाली तस्वीरें मन को खुश कर सकती हैं, वहीं कुछ तस्वीरें देखने से मन पर भारीपन या बेचैनी महसूस हो सकती है।

फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में भी फोन के वॉलपेपर को लेकर कुछ मान्यताएं बताई गई हैं। माना जाता है कि कुछ तरह की तस्वीरें फोन की स्क्रीन पर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि बार-बार इन तस्वीरों को देखने से नेगेटिव सोच और बेचैनी बढ सकती है। इसलिए वॉलपेपर चुनते समय सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि तस्वीर सुंदर है या नहीं, बल्कि यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह आपके मन पर कैसा असर डालती है।

मोबाइल स्क्रीन पर इन वॉलपेपर को लगाने से बचे

डूबती चीजों की तस्वीर


वास्तु की मान्यताओं के अनुसार फोन के वॉलपेपर पर डूबते सूरज, डूबते जहाज या बहुत तेज बहते झरने की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें जीवन में रुकावट और नेगेटिविटी का साइन देती हैं। इसलिए वॉलपेपर के लिए ऐसी इमेज चुनना बेहतर है, जिसे देखकर मन अच्छा महसूस करे।

डरावनी तस्वीरें

फोन की स्क्रीन पर डरावनी, बहुत डार्क या उदास तस्वीरें लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। दिनभर में कई बार फोन देखने की वजह से ऐसी तस्वीरें मन पर असर डाल सकती हैं। इसलिए वॉलपेपर के लिए शांत और अच्छी तस्वीर रखना बेहतर रहता है, जिसे देखते ही मन को सुकून मिले।

उदास चेहरों वाली तस्वीरें

उदास या रोते हुए चेहरों वाली तस्वीरों को भी फोन के वॉलपेपर के लिए सही नहीं माना जाता है। इसी तरह गुस्से में या खतरनाक जानवरों की तस्वीर लगाने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें बार-बार देखने से मन का माहौल प्रभावित हो सकता है।

कांटेदार पौधों से दूरी

फोन के वॉलपेपर पर सूखे या कांटेदार पौधों की तस्वीर लगाने से भी बचना चाहिए। वास्तु से जुड़ी मान्यताओं के अनुसान इनसे जीवन में रुकावटें आ सकती है। इसलिए वॉलपेपर के लिए ऐसी तस्वीर चुनें जो ताजगी और आगे बढ़ने का एहसास दे।

इन वॉलपेपर को चुनकर चमकाएं अपनी किस्मत

पॉजिटिव तस्वीरें

फोन का वॉलपेपर ऐसा होना चाहिए जिसे देखते ही आपका मूड अच्छा हो जाए। इसके लिए हरे-भरे पहाड़, साफ आसमान, हरियाली या शांत नदी जैसी तस्वीरें रख सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि तस्वीर आपको अच्छी लगे और उसे देखकर मन में पॉजिटिव सोच आए।

उगते सूरज की तस्वीर

फोन के वॉलपेपर पर उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाना अच्छा माना जाता है। यह नई शुरुआत, उम्मीद और आगे बढ़ने का संकेत मानी जाती है। सुबह की हल्की रोशनी और खुला आसमान मन को भी अच्छा महसूस करा सकता है। इसलिए ऐसी तस्वीर वॉलपेपर के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए किसी जानकार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।