बरसात में टंकी से मछली जैसी बदबू! अब नहीं सताएगी ये परेशानी, अपनाएं ये गजब उपाय

How to Keep Clean Water Tank: बारिश में पानी में गंदगी और नमी के कारण टंकी के अंदर काई जमने लगती है। अगर टंकी का ढक्कन खुला रह जाए तो मच्छर और कीड़े भी अंदर घुस जाते हैं, जिससे पानी से मछली जैसी बदबू आने लगती है। इसलिए टंकी की साफ-सफाई जरूरी है

अपडेटेड Jun 23, 2025 पर 2:24 PM
Story continues below Advertisement
How to Keep Clean Water Tank: गंदा पानी कई बीमारियों की वजह बन सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

बरसात का मौसम आते ही कई घरों में एक आम परेशानी शुरू हो जाती है — पानी की टंकी से आने वाली मछली जैसी तेज दुर्गंध। इस बदबू की वजह से नहाने, बर्तन धोने या यहां तक कि खाना बनाने में भी दिक्कत होने लगती है। असल में, बारिश के मौसम में टंकी की नियमित सफाई न होने से उसमें काई जम जाती है, मच्छर और कीड़े-मकोड़े अंडे देने लगते हैं और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ जाते हैं। यही सब पानी को दूषित कर बदबूदार बना देता है। गंदा पानी न सिर्फ पीने लायक नहीं रहता बल्कि पेट से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ा देता है।

अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपनी पानी की टंकी को फिर से साफ और बदबू मुक्त बना सकते हैं। बस थोड़ी सी सावधानी और नियमित देखभाल से परिवार को बीमारियों से बचाया जा सकता है।

टंकी का ढक्कन हमेशा टाइट रखें


सबसे जरूरी बात पानी की टंकी को हमेशा अच्छे से बंद रखें। खुला ढक्कन मतलब अंदर पत्ते, मच्छर, कीड़े और धूल-मिट्टी का फ्री पास। इससे टंकी का पानी जल्दी गंदा होगा।

हर तीन महीने में अच्छी सफाई

सफाई को कभी नजरअंदाज न करें। कोशिश करें कि तीन महीने में एक बार टंकी को खाली करें। अंदर जमी काई और गंदगी को ब्रश से रगड़ कर साफ करें। फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

नींबू से कहें बैक्टीरिया को बाय-बाय

नींबू में नैचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। पानी से बदबू आने पर टंकी में एक-दो कप नींबू का रस डालें और कुछ देर तक नल बंद रखें। नींबू का रस पानी में मिलकर बैक्टीरिया खत्म कर देगा और बदबू गायब कर देगा।

क्लोरीन पाउडर से पाएं राहत

अगर बार-बार सफाई करना मुश्किल है तो क्लोरीन पाउडर या लिक्विड का सहारा लें। ये पानी के कीटाणुओं को खत्म करता है। ध्यान रखें क्लोरीन मिलाने के बाद पानी को फिल्टर या छान कर ही इस्तेमाल करें।

जमा पानी से बचें

टंकी के पानी को लंबे समय तक जमा न रहने दें। रोजाना पानी का इस्तेमाल करते रहें ताकि पानी ठहरा हुआ न सड़े।

सही टंकी चुनना भी जरूरी

नई टंकी खरीदते समय ध्यान दें कि उसमें यूवी प्रोटेक्शन हो। इससे टंकी में पानी ज्यादा गर्म नहीं होगा और बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे।

पानी का लेवल चेक करें

कई बार पानी बहुत कम बचता है तो टंकी के अंदर काई जमने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि पानी का लेवल बहुत कम न हो।

साफ पानी, स्वस्थ परिवार

गंदा पानी कई बीमारियों की वजह बन सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। पेट दर्द, डायरिया और हैपेटाइटिस जैसे रोग जल्दी फैलते हैं। इसलिए इन आसान तरीकों को अपनाएं और पानी की टंकी को हमेशा साफ रखें।

Snake: बारिश के मौसम में आपके घर के पास भी नहीं भटकेंगे सांप, जानें ये आसान सा ट्रिक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।