आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काले, घने और लंबे बाल बस सपना बन कर रह गये हैं। इसके लिए बहुत हद तक स्मोकिंग, शराब, न्यूट्रीशन की कमी और तनाव जैसी हमारी ही आदतें जिम्मेदार हैं। बालों की देखभाल के लिए समय की कमी के साथ ये सब मिलकर गंजेपन (balding), बालों का झड़ना और पतला होने की समस्या को बढ़ा देती हैं। इससे निपटने के लिए हम महंगे सैलॉन में ट्रीटमेंट-स्पा वगैरह पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। मगर फायदा कुछ नहीं मिलता है।
उलटे कई बार तो लेने के देने भी पड़ जाते हैं। वैसे हमारे घरों में आमतौर पर मिल जाने वाली एक बेहद सस्ती चीज ऐसी समस्याओं को जड़ से मिटा सकती है। ये चीज है फिटकरी (alum), जिसे अपने नेचुरल एंटीसेप्टिक गुणों के लिए भी जाना जाता है। गुण तो इसमें और भी बहुत हैं, लेकिन आज सिर्फ Hairfall और hair thinning में इसके इस्तेमाल पर बात करेंगे।
Hair Growth का सीक्रेट एजेंट
हमारे घरों में फिटकरी का इस्तेमाल नानी-दादी के और उनसे भी पहले के जमाने से चला आ रहा है। इसे पानी साफ करने के लिए, आफ्टरशेव के तौर पर और स्किन टाइटनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके बालों की ग्रोथ को नेचुरली बढ़ाने और बालों का झड़ना कम करने के गुण को कम ही लोग जानते हैं।
Natural Mineral है फिटकरी
फिटकरी पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट है, जिसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं। यह एक नेचुरल मिनरल कंपाउड है, जो क्रिस्टल और पाउडर दोनों तरह से मिलता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल पानी साफ करने, घाव भरने और त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। आयुर्वेद और यूनानी मेडिसिन में इसे डीटॉक्स और रीज्यूविनेट गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए ये स्कैल्प और बालों की देखभाल के लिए आदर्श है।
कैसे बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करती है फिटकरी
फिटकरी के गुणों के बारे में हमारे आयुर्वेद में बहुत कुछ बताया गया है। हालांकि मॉडर्न साइंस इसके साथ तालमेल नहीं बना पाया है, लेकिन पीढ़ियों का अनुभव आयुर्वेद में बताये गुणों पर मुहर लगाता है। आइये इसके बारे में जानें
1. स्कैल्प को साफ करता है : फिटकारी में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं और बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए फॉलिकल्स को खोलते हैं।
2. रूसी कम करता है : फिटकरी के नियमित इस्तेमाल से रूसी को कम करने में मदद मिलती है, जो बालों की कमजोर जड़ों और टूटने की एक बड़ी वजह है।
3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाये : स्कैल्प की मसाज से खून का सर्कुलेशन बढ़ता है, जो हेयर फॉलिकल्स को सही से काम करने में मदद करता है।
4. स्किन टाइट और जड़ों को मजबूत बनाए : इसमें नेचुरल एस्ट्रिंजेंट हरेतर है जो स्कैल्प की त्वचा को टाइट करता है और जड़ों को मजबूत बनाता है।
5. तेल उत्पादन को करे बैलेंस : फिटकारी ऑयली स्कैल्प की समस्या में भी कारगर है। यह स्कैल्प में तेल के बिल्डअप और स्कैल्प एक्ने को कम करने में मदद करता है।