Smart Fridge hacks: सिर्फ 7 आसान ट्रिक्स और आपका फ्रिज बन जाएगा सुपर स्मार्ट!

Smart Fridge hacks: आज का फ्रिज सिर्फ किचन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक स्मार्ट घरेलू टूल बन चुका है। थोड़ी समझदारी से इसका इस्तेमाल किया जाए तो कई आम समस्याएं बिना ज्यादा मेहनत के हल हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फ्रिज हैक्स इसी सोच पर आधारित हैं, जो रोजमर्रा के कामों को आसान और ज्यादा स्मार्ट बना देते हैं

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
Smart Fridge hacks: हर मौसम में फ्रिज का एक ही टेंपरेचर सही नहीं होता।

आज के दौर में फ्रिज हर घर की सबसे जरूरी जरूरत बन चुका है। पहले जहां इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना ठंडा रखने या बर्फ जमाने तक सीमित था, वहीं अब ये रोजमर्रा के कई छोटे-बड़े कामों में भी मददगार साबित हो रहा है। थोड़ी-सी समझदारी और सही तरीकों को अपनाकर फ्रिज को एक स्मार्ट घरेलू हेल्पर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों फ्रिज से जुड़े कई आसान और काम के हैक्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें अपनाकर घर के कई झंझट मिनटों में सुलझाए जा सकते हैं। खास बात ये है कि ये ट्रिक्स न तो महंगी हैं और न ही इनमें ज्यादा मेहनत लगती है।

मोमबत्ती को लंबे समय तक जलाना हो, फ्रिज की बदबू से छुटकारा पाना हो या फिर रोजमर्रा की छोटी परेशानियों का हल ढूंढना हो—ये स्मार्ट हैक्स हर किसी के काम आ सकते हैं। अगर आप भी अपने घर के काम आसान बनाना चाहती हैं और थोड़ी स्मार्टनेस दिखाना चाहती हैं, तो ये फ्रिज हैक्स जरूर आपके काम आएंगे।

मोमबत्ती को फ्रीजर में रखें, देर तक जलेगी


घर में इमरजेंसी के लिए मोमबत्ती रखना आम बात है। अगर आप इसे इस्तेमाल से पहले कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें, तो जलाने पर ये सामान्य से ज्यादा देर तक जलेगी।

मिनटों में जम जाएगी बर्फ

अगर जल्दी बर्फ चाहिए, तो पानी को हल्का गुनगुना कर लें। इसे आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में रखें। हैरानी की बात है कि ऐसा करने से बर्फ जल्दी जम जाती है।

फ्रिज की बदबू ऐसे होगी छूमंतर

फ्रिज में बदबू आना एक आम समस्या है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर फ्रिज में रख दें। कुछ ही समय में फ्रिज फ्रेश महकने लगेगा।

कुकर की ढीली रबर फिर हो जाएगी फिट

कुकर की रबर अगर ढीली हो गई है, तो उसे करीब एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। ठंडक मिलने के बाद रबर फिर से टाइट होकर कुकर में आसानी से फिट हो जाएगी।

फ्रिज की डोर रबर ऐसे करें गहराई से साफ

फ्रिज की रबर में जमी गंदगी साफ करना मुश्किल लगता है। इसके लिए डिशवॉश जेल और बेकिंग सोडा मिलाएं। एक कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर कार्ड के साथ लपेटें और रबर के गैप्स साफ करें।

कोयले से करें फ्रिज को फ्रेश

फ्रिज में एक कटोरी में दो-तीन कोयले रख देने से अंदर की बदबू और हानिकारक गैसें एब्जॉर्ब हो जाती हैं। ये एक आसान और नेचुरल तरीका है।

मौसम के हिसाब से बदलें फ्रिज का टेंपरेचर

हर मौसम में फ्रिज का एक ही टेंपरेचर सही नहीं होता। गर्मी और सर्दी के अनुसार सेटिंग बदलते रहें। इसके लिए फ्रिज के मैनुअल में दी गई गाइडलाइन जरूर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।