Ganesh Visarjan 2025: बप्पा की विदाई से पहले इन 4 चीजों का लगाएं भोग, बनाने में आसान और टेस्टी

Ganesh Visarjan 2025: बप्पा की विदाई का समय अब आ चुका है और 10 दिन का गणेश उत्सव अब खत्म हो रहा है। बप्पा की विदाई भावुक करने वाली होती है। लेकिन भक्त पूरे उत्साह के साथ उन्हें विदा करते हैं। इस दिन विसर्जन से पहले पहले बप्पा को कुछ स्पेशल भोग लगाना चाहते हैं, तो ये ट्राई करें

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 11:48 PM
Story continues below Advertisement
विसर्जन के दिन बप्पा को इन 4 चीजों का भोग लगाकर करें विदा

गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घर लाए थे, तो सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी इनकी विदाई का समय आ जाएगा। लेकिन सच तो यही है कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशर्वाद देकर बप्पा विदा हो जाएगा। इसी के साथ 10 दिनों का गणेश उत्सव भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में भगवान गणेश को भोग लगाने और आशीर्वाद लेने के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो ये 4 चीजें ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास हलवे लाए हैं, जिन्हें गणपति बप्पा को भोग लगा सकते हैं। ये ना केवल टेस्टी प्रसाद हैं, बल्कि बनाने में भी बहुत आसान होते हैं।

बेसन का हलवा : बेसन का हलवा बेसन, घी और चीनी से बनाया जाता है। इसके लिए बेसन को अच्छे से भूनना जरूरी होता है ताकि हलवा क्रीमी और ड्राई फ्रूट्स जैसा स्वाद दे। गणपति उत्सव जैसे मौकों पर यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

सूजी का हलवा : सूजी का यह हलवा बस 30 मिनट से भी कम समय में बन कर तैयार हो जाता है। इसे सूजी, घी और चीनी से बनाते हैं और सूखे मेवे, इलायची, नारियल और केसर से गार्निश करते हैं। त्योहारों पर सूजी का हलवा प्रसाद के रूप में बहुत ही मजेदार लगता है।

बादाम का हलवा : ये खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है। गणपति बप्पा को इसका भोग लगाने से वह खुश जरूर होंगे और आपकी मनोकामना पूरी होने का आशर्वाद देंगे। यह बारीक पिसे बादाम, घी और चीनी से बनाया जाता है। यह हलवा गाढ़ा और सॉफ्ट होता है। इसे बनाते समय ध्यान रखें कि बादाम बहुत बारीक पिसे हों ताकि हलवे में दाने न रहें।

मूंग दाल का हलवा : धुली मूंग दाल का हलवा बनाने में आसान होता है और फटाफट से बन भी जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है, लोग मांग-मांग कर खाते हैं। इसे मूंग दाल, घी और चीनी से बनाया जाता है। इसे धीमी आंच पर पकाते हैं। इलायची व केसर की गार्निशिंग इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है।


Hair Care: चाय के पानी से बालों को दें नई जान, जानिए 10 कमाल के फायदे

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 05, 2025 11:48 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।