सोने की ज्वेलरी में नेकलेस हर किसी के बजट में नहीं होता है, लेकिन खूबसूरत और हैवी लुक पाने के लिए हमेशा महंगा नेकलेस खरीदना जरूरी नहीं है। हेवी डिजाइन वाली गोल्ड चेन इसका अच्छा ऑप्शन हो सकती है। कम वजन और बजट के हिसाब से डिजाइन चुनकर गले में नेकलेस जैसा लुक पाया जा सकता है। ऐसी चेन रोज पहनने के साथ-साथ किसी खास जगह जाने या छोटे-मोटे फंक्शन में भी आसानी से स्टाइल की जा सकती है।

रोजाना पहनने के लिए बॉक्स पैटर्न वाली हल्की चेन एक अच्छा ऑप्शन है। इसका डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी एलिगेंट दिखाई देता है। करीब 4-5 ग्राम की बॉक्स चेन बनवाई जा सकती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹38,000-₹52,000 के आसपास हो सकती है। सूट और साड़ी के साथ इसे आसानी से पहना जा सकता है। ऑफिस, शॉपिंग या रोज के किसी काम से बाहर जाने के लिए भी यह चेन अच्छी लगेगी।

थोड़े हैवी लुक के लिए लेयर वाली चेन बनवाई जा सकती है। इसमें छोटे-छोटे गोल्ड बीड्स या पैटर्न चेन को ज्यादा भरा हुआ लुक देते हैं। डबल लेयर डिजाइन को करीब 10-12 ग्राम में तैयार कराया जा सकता है। डिजाइन के हिसाब से इसकी कीमत लगभग ₹95,000-₹1.25 लाख तक जा सकती है साड़ी, सूट और दूसरे एथनिक कपड़ों के साथ यह डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है। खास मौकों के साथ डेली वियर में भी इसे पहना जा सकता है।

ट्विस्टेड चेन डिजाइन ट्रेडिशनल और खूबसूरत दिखाई देती है। चेन थोड़ी हैवी हो और उसके बीच में पेंडेंट भी लगा हो, तो पूरा नेकलेस जैसा लुक आता है। 7-8 ग्राम सोने में यह डिजाइन तैयार हो सकता है। पेंडेंट और मेकिंग के अनुसार इसकी कीमत लगभग ₹65,000-₹85,000 के बीच हो सकती है। तीज-त्योहार, पूजा या किसी खास मौके पर यह डिजाइन आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

फ्लोरल गोल्ड चेन इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। इसमें छोटे-छोटे फूलों को एक पैटर्न में जोड़ा जाता है, जिससे चेन देखने में ज्यादा भरी हुई लगती है। इससे कम वजन में भी चेन को हैवी लुक दिया जा सकता है। मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट के साथ यह डिजाइन अच्छा लगेगा। कम वजन 6-7 ग्राम में फ्लोरल डिजाइन बन सकता है। इसकी अनुमानित कीमत ₹58,000-₹75,000 तक हो सकती है।

नेकलेस की जगह फैंसी रोप वाली गोल्ड चेन भी पहनी जा सकती है। इस तरह की चेन गले में पहनने के बाद काफी रिच और हैवी लुक देती है। लगभग 9-10 ग्राम की रोप चेन अच्छी हेवी फील दे सकती है। इसकी कीमत करीब ₹85,000-₹1 लाख के आसपास हो सकती है। किसी फंक्शन, फैमिली फंक्शन या त्योहार के मौके पर इसे पहनकर सिंपल आउटफिट को भी खास बनाया जा सकता है।

मिनिमल ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए कर्ब गोल्ड चेन के साथ थोड़ा हैवी पेंडेंट अच्छा ऑप्शन है। पेंडेंट में हल्का स्टोन वर्क इसे और अट्रैक्टिव बना सकता है। इसे ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहना जा सकता है। चेन और पेंडेंट मिलाकर इसे करीब 5-6 ग्राम में बनवाया जा सकता है। कुल खर्च लगभग ₹50,000-₹65,000 तक आ सकता है। रोज पहनने के लिए भी यह डिजाइन परफेक्ट है।
इस डिजाइन में दो लिंक होने की वजह से अलग से नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। त्योहार, शादी या किसी खास फंक्शन में इसे साड़ी और एथनिक सूट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। करीब 11-13 ग्राम की चेन अच्छा रिच लुक दे सकती है। इसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख-₹1.35 लाख तक हो सकती है। हैवी ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह अच्छा डिजाइन है।
यह डिजाइन देखने में लगभग नेकलेस जैसा लगता है, लेकिन चेन के रूप में इसे डेली वियर और खास मौकों दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। पारंपरिक लुक वाली यह डिजाइन लगभग 12-15 ग्राम में तैयार हो सकती है। इसकी कीमत लगभग ₹1.10 लाख-₹1.55 लाख तक पहुंच सकती है हैवी सूट और साड़ी के साथ इसका लुक काफी खूबसूरत आएगा।