कम ग्राम में दिखेगी महंगी, ऑफिस और कॉलेज गर्ल्स के लिए बाली इयररिंग्स के ट्रेंडी डिजाइन!

कॉलेज और ऑफिस जाने वाली गर्ल्स के लिए रोज पहनने के लिए सोने की छोटी बालियां परफेक्ट होती हैं। ये वजन में हल्की होती हैं और लंबे समय तक पहनने पर कानों में परेशानी भी नहीं होती। सिंपल डिजाइन वाली गोल्ड बालियां किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। कम वजन के साथ ये ईयररिंग्स डेली वियर के लिए भी परफेक्ट होती हैं।

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 12:26 PM

ऑफिस और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए रोज पहनने वाली ज्वेलरी ऐसी होनी चाहिए जो देखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ पहनने में भी कम्फर्टेबल हो। भारी और ज्यादा डिजाइन वाली ईयररिंग्स हर दिन पहनना आसान नहीं होता, इसलिए अब हल्की, सिंपल और एलिगेंट गोल्ड बालियों को ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं।

प्लेन स्टाइल बाली (Plain Style Bali)

प्लेन गोल्ड की छोटी बाली डेली वियर के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। छोटी बच्चियों के लिए इस तरह की बालियां कम्फर्टेबल होती हैं, क्योंकि इनमें कानों में ज्यादा वजन नहीं लगता। टॉप्स की तुलना में बाली पहनना आसान होता है और लंबे समय तक पहनने पर भी परेशानी कम होती है।


 

 

एलिगेंट स्टाइल बाली (Elegant Style Bali)

ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए यह स्टाइल काफी पसंद किया जाता है। 3-4 ग्राम सोने में बनी ये बालियां देखने में अट्रेक्टिव लगती हैं और रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट रहती हैं। यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

 

 

नेचर इंस्पायर्ड स्टाइल बाली (Nature Inspired Style Bali)

पत्तियों वाली डिजाइन से इंस्पायर्ड यह गोल्ड बाली खूबसूरत लुक देती है। 2-3 ग्राम वजन में बनी ये बालियां हल्की होती हैं और कानों पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालतीं। सिंपल के साथ स्टाइलिश लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है।

 

क्यूट स्टाइल बाली (Cute Style Bali)

छोटी बच्चियों से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों तक के लिए क्यूट डिजाइन वाली बालियां अच्छी लगती हैं। इनका डिजाइन सुंदर और सिंपल होता है, जिससे इन्हें रोज पहनना आसान रहता है।

 

मॉडर्न स्टाइल बाली (Modern Style Bali)

चौड़ी शेप वाली गोल्ड बालियां हल्के वजन में भी थोड़ा स्टाइलिश और अट्रेक्टिव लुक देती हैं। जो महिलाएं ज्यादा भारी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहतीं, उनके लिए यह डिजाइन बेहतर ऑप्शन है। यह डेली वियर के साथ-साथ कैजुअल आउटिंग के लिए भी अच्छी लगती है।

 

क्लासिक स्टाइल बाली (Classic Style Bali)

राउंड शेप वाली गोल्ड बालियां हमेशा से ही पसंद की जाने वाली डिजाइन हैं। यह सिंपल भी है और क्लासी लुक भी देती हैं और हर उम्र की गर्ल्स या वोमन पर अच्छी लगती हैं। हल्के वजन की वजह से इन्हें लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है।

ट्रेडिशनल स्टाइल बाली (Traditional Style Bali)

बूंद लटकन वाली गोल्ड बालियां ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं। यह साड़ी और सूट जैसे एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं और हल्की होने के कारण रोज पहनना भी आसान होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।