जिंदगीभर बाल न कटवाने पर क्या होगा? यहां मिलेगा आपके सवाल का पूरा जवाब!

Interesting Hair Fact: कल्पना कीजिए कि अगर आप जिंदगीभर अपने बालों की कटिंग न करवाएं तो क्या होगा? क्या ये अंतहीन बढ़ते जाएंगे या एक सीमा पर आकर रुक जाएंगे? आइए जानते हैं कि उम्रभर बाल न कटवाने की स्थिति में उनकी लंबाई कितनी हो सकती है और बालों की ग्रोथ आखिरकार कैसे काम करती है

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
Interesting Hair Fact: बालों की अधिकतम लंबाई व्यक्ति विशेष की जेनेटिक्स पर निर्भर करती है।

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल लंबे, घने और खूबसूरत हों, क्योंकि ये न सिर्फ हमारे लुक को निखारते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। बालों की देखभाल के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स, ऑयलिंग, स्पा और ट्रिमिंग तक सब कुछ करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई इंसान जिंदगी भर बाल न कटवाए तो क्या होगा? क्या वे बाल अंतहीन बढ़ते जाएंगे और जमीन तक पहुंच जाएंगे? या फिर किसी खास लिमिट के बाद उनका बढ़ना रुक जाएगा? इस सवाल ने न सिर्फ वैज्ञानिकों को बल्कि आम लोगों को भी काफी सोचने पर मजबूर किया है।

बालों की ग्रोथ दर, उनकी अधिकतम लंबाई और जीवनचक्र को लेकर कई तथ्य बेहद रोचक हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए इस लेख में जानते हैं कि बाल वास्तव में कितने लंबे हो सकते हैं और क्यों एक सीमा के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो जाती है।

हर महीने आधा इंच ही बढ़ते हैं बाल


अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, हमारे सिर के बाल हर महीने औसतन 0.5 इंच यानी करीब 1.25 सेंटीमीटर बढ़ते हैं। यानी साल भर में ये लंबाई लगभग 6 इंच तक हो सकती है। हालांकि, यह ग्रोथ हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है।

बालों का सफर: जन्म से बढ़ती उम्र तक

एक इंसान के सिर में जन्म के समय करीब 10 लाख हेयर फॉलिकल्स होते हैं, जिनमें से 1 लाख सिर पर सक्रिय रहते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कुछ फॉलिकल्स काम करना बंद कर देते हैं, जिससे बाल पतले होने लगते हैं या झड़ने लगते हैं।

अधिकतम कितने लंबे हो सकते हैं बाल?

यदि कोई इंसान जीवनभर कभी बाल न कटवाए तो भी उसके बाल 3 से 5 फीट से अधिक नहीं बढ़ते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बालों का एक ग्रोथ साइकल होता है जो 2 से 6 साल तक चलता है। इस अवधि के बाद बाल टूट जाते हैं और उनकी जगह नए बाल आ जाते हैं।

हर किसी की ग्रोथ नहीं होती एक जैसी

बालों की अधिकतम लंबाई व्यक्ति विशेष की जेनेटिक्स पर निर्भर करती है। किसी के बाल तेजी से बढ़ते हैं, किसी के धीरे-धीरे। अगर परिवार में माता-पिता के बाल लंबे और घने हैं, तो बच्चे के भी बाल वैसे होने की संभावना ज़्यादा होती है।

ट्रिमिंग क्यों है जरूरी?

भले ही बालों की लंबाई सीमित हो, लेकिन रेगुलर ट्रीमिंग से स्प्लिट एंड्स दूर होते हैं और बाल स्वस्थ बने रहते हैं। इससे उनकी नैचुरल ग्रोथ में मदद मिलती है और बाल टूटने से बचते हैं।

बाल सिर्फ बढ़ते नहीं, खुद को रिप्लेस भी करते हैं

हमें ये समझना होगा कि बाल सिर्फ लंबाई नहीं बढ़ाते, बल्कि समय-समय पर खुद को रिप्लेस भी करते हैं। पुराने बाल गिरते हैं और उनकी जगह नए बाल उगते हैं। यही कारण है कि चाहे आप बाल न भी कटवाएं, उनकी लंबाई एक हद के बाद रुक जाती है।

बालों की ग्रोथ को बढ़ावा कैसे दें?

अगर आप बालों को लंबा और मजबूत बनाना चाहते हैं तो प्रोटीन युक्त भोजन, पर्याप्त नींद और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। साथ ही, हफ्ते में 1-2 बार ऑयलिंग और स्कैल्प की मसाज भी बालों की सेहत में सुधार लाती है।

बालों की लंबाई की भी एक लिमिट होती है

तो अगली बार जब कोई पूछे कि "अगर बाल कभी न कटवाएं तो कितने लंबे होंगे?" तो आप confidently कह सकते हैं – “3 से 5 फीट से ज्यादा नहीं!” क्‍योंकि बालों का एक नैचुरल साइकल होता है, जिससे वो एक समय के बाद खुद ही रुक जाते हैं।

बार-बार लगाने पर भी सूख जाता है मनीप्लांट तो अपनाएं ये ट्रिक, जानें सही लगाने और ग्रो करने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।