Hand Cleaning Tips: हरी सब्जियों और अनार के दाग से परेशान? नींबू-नमक से मिनटों में साफ होंगे हाथ

Hand Cleaning Tips: हरी पत्तेदार सब्जियां काटने या अनार छीलने के बाद हाथों पर जमे दाग हटाने के लिए नींबू और नमक बेहद कारगर उपाय है। यह घरेलू नुस्खा त्वचा को साफ रखने के साथ उसकी नमी भी बनाए रखता है। वहीं अनार के छिलकों से खाद बनाकर किचन वेस्ट का सही उपयोग भी किया जा सकता है

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
Hand Cleaning Tips: छिलकों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर गमले की मिट्टी में दबा दें।

रसोई घर सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि यह कई लोगों के लिए सुकून और रचनात्मकता का कोना होती है। जब ताजी सब्जियों की खुशबू और फलों का रंग सामने होता है, तो मन अपने आप खुश हो जाता है। लेकिन इसी दौरान एक छोटी-सी परेशानी भी सामने आ जाती है। खासकर हरी पत्तेदार सब्जियां काटते समय या अनार छीलते वक्त हाथों पर जिद्दी दाग लग जाना। पालक, मेथी, धनिया या अनार का गाढ़ा रस हाथों की त्वचा पर ऐसा असर डालता है कि रंग फीका, पीला या काला-सा दिखने लगता है। कई बार ये दाग आसानी से नहीं जाते, जिससे हाथों की सुंदरता पर भी असर पड़ता है।

इसी झंझट के डर से कुछ लोग इन पोषक चीजों का इस्तेमाल कम करने लगते हैं, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं है। असल में परेशानी इन चीजों में नहीं, बल्कि सही जानकारी की कमी में है। अगर सही तरीका पता हो, तो न दाग लगेंगे और न ही रसोई का मजा किरकिरा होगा।

हाथों पर दाग क्यों पड़ जाते हैं?


हरी सब्जियों और अनार में मौजूद प्राकृतिक रंग और रस त्वचा की ऊपरी परत में चिपक जाते हैं। अगर तुरंत सफाई न हो, तो ये दाग गहरे दिखने लगते हैं। नाखूनों के आसपास यह समस्या और ज्यादा नजर आती है।

अनार के छिलके फेंके नहीं, बनाएं खाद

अनार छीलने के बाद उसके छिलकों को बेकार न समझें।

छिलकों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर गमले की मिट्टी में दबा दें। कुछ दिनों में ये गलकर पौधों के लिए बढ़िया खाद बन जाते हैं। ध्यान रखें, पहले खाद का काम निपटा लें, फिर हाथ साफ करें।

नींबू और नमक का देसी जुगाड़

दाग हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं।

आधा नींबू लें, उस पर चुटकी भर नमक डालें और हल्के गीले हाथों पर धीरे-धीरे रगड़ें। उंगलियों, नाखूनों और हथेली की लाइनों पर खास ध्यान दें। नमक हल्का स्क्रब बनता है और नींबू दाग हल्का करता है।

नाखूनों की चमक भी लौटेगी

नाखूनों के पास जमे कालेपन पर सीधे नींबू रगड़ें। चाहें तो उंगलियों को नींबू के गूदे में हल्का दबाएं। कुछ ही मिनटों में फर्क नजर आने लगेगा।

नींबू न हो तो क्या करें?

अगर पूरा नींबू न हो, तो उसका रस भी काम आएगा।

हाथों पर रस डालें, ऊपर से नमक छिड़कें और हल्के हाथों से मलें। बस ज्यादा जोर न लगाएं।

सावधानी भी जरूरी

हाथों की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए बहुत तेज रगड़ने से बचें। मकसद सिर्फ दाग हटाना है, स्किन को नुकसान पहुंचाना नहीं।

तुरंत दिखने वाले फायदे

इस आसान तरीके से दाग हल्के पड़ते हैं, हाथ साफ और मुलायम लगते हैं, साथ ही नाखूनों में भी चमक आ जाती है।

छोटा सा एक्स्ट्रा टिप

हाथ धोने के बाद थोड़ा सा तेल या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा सूखी न लगे और नमी बनी रहे।

Indian Weddings: थाली से तय हो रही है हैसियत, जानिए शेफ्स की अंदरूनी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।