Tips & Tricks: चिलचिलाती गर्मी में स्किन डैमेज का खतरा, हीटवेव में ऐसे करें बचाव

Summer skin protection: तेज गर्मी के मौसम में त्वचा पर बुरा असर पड़ता है, जिससे कई तरह की स्किन समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम इस झुलसती धूप और उमस में अपनी स्किन का खास ख्याल रखें। सही देखभाल और सुरक्षा अपनाकर त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है

अपडेटेड May 13, 2026 पर 4:24 PM
Story continues below Advertisement
 Summer skin protection: हीटवेव में पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन की समस्या आम हो जाती है। 

देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उमस और पसीने की वजह से लोग लगातार थकान और डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं, लेकिन इस भागदौड़ में त्वचा की देखभाल अक्सर पीछे छूट जाती है। रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में बाहर निकलना, ऑफिस जाना या लंबा सफर करना स्किन पर सीधा असर डाल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी में लापरवाही करने से स्किन की नैचुरल सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है, जिससे टैनिंग, दाने, जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपनी दिनचर्या के साथ-साथ स्किन केयर रूटीन को भी गंभीरता से अपनाएं, ताकि इस झुलसती गर्मी में त्वचा स्वस्थ और सुरक्षित बनी रहे।

हीटवेव में स्किन पर क्या होता है असर?

तेज गर्मी, पसीना और यूवी किरणें मिलकर त्वचा की नेचुरल बैरियर को कमजोर कर देती हैं। इससे टैनिंग, पिंपल्स, घमौरियां, फंगल इंफेक्शन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं।


लगातार धूप में रहने से त्वचा समय से पहले बूढ़ी भी दिखने लगती है और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये खतरा और बढ़ जाता है।

बार-बार फेस वॉश करना हो सकता है नुकसानदायक

गर्मी में लोग बार-बार चेहरा धोने लगते हैं, लेकिन यह आदत उल्टा असर कर सकती है। बार-बार फेस वॉश या स्क्रब करने से त्वचा के जरूरी नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं, जिससे ड्राईनेस और जलन बढ़ जाती है।

स्किन को ऐसे रखें सुरक्षित

हीटवेव में स्किन की सुरक्षा के लिए कुछ आसान लेकिन जरूरी कदम अपनाने चाहिए—

  • दिन में दो बार माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं
  • बाहर निकलने से पहले SPF 30 या उससे ज्यादा सनस्क्रीन जरूर लगाएं
  • धूप में ज्यादा देर रहने पर हर 2–3 घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं
  • ढीले सूती कपड़े पहनें और धूप से बचने के लिए छाता या चश्मा इस्तेमाल करें

अंदर से हाइड्रेशन भी है जरूरी

सिर्फ बाहरी देखभाल ही काफी नहीं है। शरीर में पानी की कमी त्वचा को और नुकसान पहुंचाती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और तरबूज, खीरा जैसे पानी वाले फल खाएं।

चाय, कॉफी और अल्कोहल से दूरी बनाना बेहतर है क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।

पसीने से बढ़ सकता है इंफेक्शन का खतरा

हीटवेव में पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन की समस्या आम हो जाती है। इसलिए भीगे कपड़ों में ज्यादा देर न रहें और शरीर को साफ-सुथरा और सूखा रखना बेहद जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।