Holi Welcome Drinks: होली के त्योहार पर मेहमानों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। आप भी अगर हर साल मेहमानों को ड्रिंक्स के नाम पर ठंडाई सर्व कर देती हैं, तो इस साल अपने ट्रेंड को बदल दीजिए। इस साल उन्हें ठंडाई की जगह यहां बताई जा रही इन में से कोई ड्रिंक सर्व कर देखिए, लोग कैसे आपकी तारीफ करेंगे। ये ड्रिंक न सिर्फ मेहमानों का मूड बदल सकते हैं, बल्कि उन्हें तरोताजा भी कर देंगे। मेहमान भी तो हर दूसरी जगह ठंडाई पीकर बोर हो जाते हैं। यूं तो ठंडाई अपने आप में एक लाजवाब ड्रिंक है। लेकिन हर जगह ठंडाई मिलेगी, तो क्या होगा? इसमें दूध, सौंफ, कालीमिर्च, इलाइची और सूखे मेवों का मिश्रण, थकावट को दूर करने के साथ-साथ ठंडक भी देता है। इसलिए इसे पूरी तरह न हटाकर आप इसके साथ कोई और ड्रिंक भी सर्व कर सकती हैं। आइए जानें यहां बताए जा रहे इन पांच ड्रिंक के बारे में
फ्रूट पंच : मिक्स फलों के रस से बना फ्रूट पंच रंग-बिरंगी और स्वादभरी ड्रिंक होती है। इसे बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे पसंद करता है। होली पार्टी में यह एक मॉडर्न और स्टाइलिश टच जोड़ता है, जिससे जश्न और भी खास बन जाता है।
आम पन्ना : कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी से राहत दिलाने का कारगर उपाय माना जाना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद होली के दिन खास पसंद किया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और एनर्जी भी देता है, इसलिए इसे पार्टी मेन्यू में शामिल करना बेहतर ऑप्शन साबित हो जाता है।
जलजीरा : पुदीना, धनिया, जीरा और इमली से तैयार जलजीरा डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। होली पर जब तरह-तरह के पकवान खाए जाते हैं, तब जलजीरा शरीर को हल्का और ताजगी से भर देता है। यह पारंपरिक ड्रिंक स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
गुलाब शरबत : मेहमानों के स्वागत के लिए यह एक आसान ड्रिंक है। इस शरबत का गुलाबी रंग होली के त्योहार की मस्ती से पूरी तरह मैच करता है। इसे ठंडे पानी या दूध में मिलाकर परोसा जाता है, जिससे यह हल्का, मीठा और बेहद ताजगी भरी ड्रिंक बन जाती है।