चेहरे की देखभाल जितनी जरूरी है, उतनी ही अहमियत पैरों की भी होती है। लेकिन अक्सर हम पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। धूल, मिट्टी और गंदगी की वजह से पैर काले, रुखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में लोग या तो पार्लर जाकर महंगा पेडिक्योर करवाते हैं या फिर मोजे-शूज पहनकर पैरों को छिपाने लगते हैं। खासकर लड़कियां अपने काले पैरों को लेकर बेहद परेशान रहती हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप सिर्फ 5 रुपये में घर बैठे ही अपने पैरों को पार्लर जैसी चमक दे सकती हैं।
खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई महंगी क्रीम या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं, बल्कि आपके किचन में मौजूद एक आम-सी चीज से ही यह कमाल संभव है। जानिए इस घरेलू उपाय के बारे में, जिससे आपके पैर भी दिखेंगे नर्म, साफ और चमकदार।
सिर्फ 5 रुपये की ये चीज करेगी कमाल
आपके किचन में रखी बेकिंग सोडा नाम की ये चमत्कारी चीज न केवल बेकिंग में काम आती है, बल्कि ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ये डेड स्किन को हटाने और पैरों की रंगत निखारने में जबरदस्त असर दिखाती है।
स्टेप 1: हल्का गर्म पानी करें तैयार
सबसे पहले एक टब या बाल्टी में उतना पानी गर्म करें, जितना आपके पैरों को आरामदायक लगे। पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना स्किन जल सकती है।
स्टेप 2: बनाएं जादुई फुट बाथ
अब इस गर्म पानी में डालें – 2 चम्मच बेकिंग सोडा, आधा नींबू का रस, एक चुटकी नमक और थोड़ा सा शैंपू। इन सबको अच्छे से मिलाकर एक फुट बाथ तैयार करें।
स्टेप 3: पैर डुबोएं और देखें कमाल
इस घोल में अपने पैर लगभग 15 मिनट तक डुबोकर रखें। फिर प्यूमिक स्टोन या किसी ब्रश की मदद से पैर रगड़ें ताकि गंदगी और डेड स्किन हट जाए।
स्टेप 4: स्क्रब बनाएं घर पर
अब एक नैचुरल स्क्रब बनाएं – 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इस मिश्रण से पैरों की स्क्रबिंग करें। यह स्क्रब टैनिंग हटाने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
स्टेप 5: धोकर करें मॉइश्चराइज
स्क्रबिंग के बाद पैरों को साफ पानी से धो लें और फिर कोई भी अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड और स्मूद बनी रहे।
हालांकि ये उपाय नैचुरल हैं, लेकिन इस्तेमाल करने से पहले अपनी त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन से बचा जा सके।