गर्मी और बरसात के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी अगर किसी चीज से होती है तो वो हैं — मच्छरों की फौज। घर के अंदर चाहे कितनी भी सफाई कर लें, ये नन्हे दुश्मन किसी न किसी कोने से घुस ही जाते हैं और फिर चैन की नींद हराम कर देते हैं। बाजार में मच्छर भगाने के लिए महंगे कॉइल, लिक्विड, स्प्रे तो मिल जाते हैं, लेकिन इनका धुआं और केमिकल्स सांस की तकलीफ और एलर्जी का खतरा बढ़ा देते हैं। कई बार छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इससे खांसी और सिरदर्द भी हो सकता है।
ऐसे में घर को मच्छरों से सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि प्रकृति में ही इसका तोड़ छुपा है। कुछ देसी उपाय अपनाकर आप न सिर्फ मच्छरों को दूर रख सकते हैं बल्कि अपनी सेहत और पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में रखी कुछ चीजों से आप एक ऐसा हर्बल स्प्रे तैयार कर सकते हैं, जो मच्छरों को आपके घर के आस-पास फटकने भी नहीं देगा। खास बात ये कि इसके लिए आपको न तो ज्यादा खर्च करना पड़ेगा और न ही किसी जहरीले केमिकल की जरूरत होगी।
कुछ ताजे नीम के हरे पत्ते
कोई भी एक्सपायर हो चुकी दवाई — सिरप या गोली (इसे फेंकने की जगह इस्तेमाल करें)
मिक्सर, छन्नी और एक खाली स्प्रे बोतल
हर्बल स्प्रे बनाने की आसान विधि
नीम के पत्तों को धोकर मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। पेस्ट को छन्नी से छान लें और रस इकट्ठा कर लें।
अब इस नीम के रस में पुरानी दवा (सिरप या पीसी हुई टैबलेट) मिलाएं और इस मिश्रण को कुछ देर धीमी आंच पर उबाल लें। उबालते समय ध्यान रखें कि किचन में हवा का प्रवाह अच्छा रहे।
अब मिश्रण को ठंडा करें और इसमें कपूर की गोलियां पीसकर मिला दें। अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसे स्प्रे बॉटल में भर लें।
ये स्प्रे अब तैयार है। रोजाना शाम को घर के दरवाजों, खिड़कियों, पर्दों, बेडरूम के कोनों और सोने वाले कमरे में हल्का स्प्रे करें। ये मच्छरों को आने से रोकेगा और वातावरण को भी ताजगी देगा। इस्तेमाल के वक्त ध्यान दें कि ये आंखों और नाक में न जाए।
क्यों असरदार है ये घरेलू नुस्खा?
नीम में मौजूद प्राकृतिक तत्व एजाडिरैक्टिन मच्छरों के लिए जहर का काम करता है। कपूर की तीव्र गंध मच्छरों को तुरंत दूर भगाती है। वहीं, पुरानी दवाइयों के रसायन हवा में फैलकर मच्छरों के लिए असहज माहौल बना देते हैं। ये नुस्खा न तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है और न ही पर्यावरण को।
पूरी तरह घरेलू और केमिकल-फ्री
बेहद सस्ता और आसानी से तैयार होने वाला
बच्चों, पालतू जानवरों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित
मच्छरों को भगाने में 100% असरदार