Orange Buying Tips: मीठा और रसदार संतरा कैसे पहचानें? जानें खरीदने के आसान और असरदार टिप्स

Orange Buying Tips: संतरा अपने खट्टे-मीठे स्वाद और चमकदार रंग के कारण लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन बाजार में सही और मीठा संतरा चुनना आसान नहीं होता। ऐसे में वजन, रंग, खुशबू और छिलके की बनावट जैसे आसान तरीकों को अपनाकर आप आसानी से ताजे, रसीले और स्वादिष्ट संतरे की पहचान कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 8:28 AM
Story continues below Advertisement
Orange Buying Tips: संतरे के छिलके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इसमें विटामिन C कूट-कूट कर भरी होता है।

संतरा एक ऐसा फल है जो अपनी चमकदार रंगत और ताजगी भरे स्वाद के कारण हर किसी को आकर्षित करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ जीभ को पसंद आता है, बल्कि शरीर को भी तरोताजा कर देता है। खासकर गर्मियों में लोग इसे खूब पसंद करते हैं, लेकिन असली परेशानी तब होती है जब बाजार में सही संतरा चुनना मुश्किल हो जाता है। ऊपर से अच्छे दिखने वाले कई संतरे अंदर से सूखे, खट्टे या कम रसदार निकल जाते हैं। ऐसे में खरीदार अक्सर कन्फ्यूजन में पड़ जाते हैं कि कौन सा संतरा सही में मीठा और ताजा होगा। यही वजह है कि संतरा खरीदते समय थोड़ी समझदारी और सही पहचान बेहद जरूरी हो जाती है।

एक्सपर्ट की राय क्या कहती है?

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार के अनुसार, संतरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, खासकर गर्मियों में। लेकिन सही संतरा चुनना भी एक कला है। कुछ आसान देसी टिप्स अपनाकर आप आसानी से मीठे और ताजे संतरे की पहचान कर सकते हैं।


वजन से पहचानें मिठास

संतरा खरीदते समय उसका वजन जरूर जांचें। जो संतरा हाथ में भारी लगता है, वो ज्यादा रसदार और मीठा होता है। वहीं हल्का संतरा अंदर से सूखा और खट्टा हो सकता है।

छिलके की बनावट पर दें ध्यान

अगर संतरे की सतह हल्की उभरी हुई है, तो वह ताजा और मीठा होने की निशानी है। पतली और बहुत चिकनी त्वचा वाला संतरा अक्सर खट्टा निकल सकता है। साथ ही ज्यादा हरे रंग के संतरे लेने से बचें।

खुशबू से करें पहचान

मीठे संतरे की एक खास पहचान उसकी खुशबू होती है। ताजा संतरे से हल्की मीठी महक आती है, जबकि खट्टे संतरे में या तो खुशबू नहीं होती या हल्की कड़वी गंध महसूस होती है।

रंग भी बताता है स्वाद

गहरे नारंगी रंग का संतरा पूरी तरह पका हुआ और मीठा होता है। अगर संतरा हरा दिखाई दे रहा है, तो समझ लें कि उसे समय से पहले तोड़ा गया है और वह खट्टा हो सकता है।

दबाकर करें जांच

संतरे को हल्के हाथ से दबाकर देखें। अच्छा संतरा थोड़ा सख्त लेकिन लचीला होता है। अगर वह बहुत नरम या पिलपिला लगे, तो वह पुराना या अंदर से खराब हो सकता है।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप हर बार बाजार से मीठे, ताजे और रसदार संतरे ही खरीद पाएंगे।

Smartphone Flashlight Use: फोन की फ्लैशलाइट से माप सकते हैं दिल की धड़कन! 90% लोगों को नहीं पता ये ट्रिक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।