Cleaning Tips: महीनों से बंद कूलर को ऐसे बनाएं नया जैसा, बिना खर्च के करें डीप क्लीन

Cleaning Tips: इस्तेमाल से पहले लंबे समय से बंद पड़े कूलर को अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है, वरना यह बीमारियों का कारण बन सकता है। गंदे एयर कूलर को साफ करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर इसे जल्दी और प्रभावी तरीके से फिर से साफ और इस्तेमाल लायक बना सकते हैं।

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
Cooler Cleaning Tips: अगर आपका कूलर गंदा हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही ठंडी हवा पाने के लिए लोग अपने कूलर को स्टोर रूम या छत से निकालकर दोबारा इस्तेमाल में लाने लगते हैं। लेकिन महीनों तक बंद रहने के कारण कूलर के अंदर धूल, मिट्टी, जंग और फंगस जमा हो जाती है, जो न सिर्फ हवा की क्वालिटी खराब करती है बल्कि सेहत पर भी असर डाल सकती है। अक्सर लोग इसे साफ करने के लिए सर्विसिंग का सहारा लेते हैं, जिससे खर्च भी बढ़ जाता है।

जबकि थोड़ी सी समझदारी और सही तरीके अपनाकर आप घर पर ही कूलर की अच्छी तरह सफाई कर सकते हैं। इससे आपका कूलर पहले की तरह बेहतर काम करेगा और आपको ताजगी भरी, साफ और ठंडी हवा मिलेगी, वो भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए।

इस्तेमाल से पहले ऐसे करें कूलर की स्मार्ट सफाई

  1. सबसे पहले करें डीप क्लीनिंग


सफाई शुरू करने से पहले कूलर का प्लग निकाल दें। फिर सूखे कपड़े से बाहर जमी धूल हटाएं। इसके बाद हल्के डिटर्जेंट वाले गीले कपड़े से बाहरी हिस्से को अच्छी तरह पोंछकर साफ करें, जिससे कूलर बिल्कुल फ्रेश लगे।

  1. वाटर टैंक को करें कीटाणु मुक्त

कूलर का पानी टैंक लंबे समय तक खाली रहने पर गंदा हो जाता है। इसे साफ करने के लिए पानी में सफेद सिरका मिलाकर टैंक को अच्छी तरह धो लें। यह बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने में मदद करता है।

  1. कूलर पैड्स की सफाई है बेहद जरूरी

ठंडी हवा के लिए पैड्स का साफ होना बहुत जरूरी है। इन्हें निकालकर गुनगुने पानी में सिरका या बेकिंग सोडा डालकर धो लें। इससे जमा गंदगी और बदबू आसानी से दूर हो जाती है।

  1. पंखे और ब्लेड को भी दें ध्यान

कूलर के अंदर लगे पंखों पर धूल जमने से हवा की स्पीड कम हो जाती है। मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े से ब्लेड को साफ करें। जरूरत हो तो मोटर में थोड़ा तेल डालकर उसे स्मूद चलाएं।

  1. पानी में डालें एंटीसेप्टिक की कुछ बूंदें

कूलर के पानी में थोड़ी मात्रा में एंटीसेप्टिक लिक्विड डालने से बदबू नहीं आती और हवा ताजगी भरी रहती है। यह बैक्टीरिया को पनपने से भी रोकता है।

बिना खर्च के चमकेगा आपका कूलर

अगर आपका कूलर गंदा हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप मिनटों में उसे साफ और इस्तेमाल के लिए तैयार कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि कूलर की उम्र भी बढ़ेगी और आपको मिलेगी साफ, ठंडी और ताजगी भरी हवा।

Snake: रात के अंधेरे में घर में घुस सकते हैं सांप! इन उपायों से पहले ही कर लें पूरा इंतजाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।