Home remedies for mosquito: गर्मियों में मच्छरों का आतंक? ये आसान घरेलू ट्रिक तुरंत काम करेगी

Home remedies for mosquito: मच्छरों से परेशान हैं? तो घर पर ही आसान और असरदार दवा बना लें। कुछ साधारण घरेलू चीजों की मदद से आप मिनटों में घर के सारे मच्छर भगाकर या मारकर खत्म कर सकते हैं। यह तरीका सुरक्षित, सस्ता और जल्दी असर देने वाला है, बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी सुरक्षित है

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Home remedies for mosquito: लहसुन की कली या पेस्ट को पानी में उबालकर स्प्रे बॉटल में डालें।

गर्मियों में मच्छरों का आतंक घर-घर में परेशानी का कारण बन जाता है। रात होते ही ये छोटे मगर खतरनाक कीट हमारी नींद हराम कर देते हैं और कभी-कभी उनका काटना सिर्फ झुजली तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। कई बार लोग मॉस्किटो रिफिल, कॉइल या इलेक्ट्रिक रैकेट का सहारा लेते हैं, लेकिन तब भी मच्छर घर में दहशत मचाते रहते हैं। ऐसे समय में डरना या हार मान लेना कोई विकल्प नहीं है।

खुशखबरी यह है कि घर पर मौजूद साधारण चीजों की मदद से आप मच्छरों को मिनटों में भगाने या मारने के लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे तैयार कर सकते हैं। ये नुस्खे न सिर्फ आसान और सस्ते हैं, बल्कि बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी सुरक्षित हैं। इन्हें अपनाकर आप गर्मियों की रातों को आरामदायक और मच्छर-मुक्त बना सकते हैं

विक्स और बेकिंग सोडा का कमाल


इंस्टाग्राम पेज priyasbeautytips के अनुसार, आधा चम्मच विक्स में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे फेंटकर पानी मिलाएं और मॉस्किटो रिफिल में भर दें। फिर पुराने इलेक्ट्रिक एडेप्टर में लगाकर स्विच ऑन करें। कुछ ही समय में मच्छर भागने लगेंगे या मर जाएंगे।

कपूर और नीम का प्राकृतिक तरीका

कपूर और नीम का तेल मच्छरों को पसंद नहीं आता। इन्हें मिलाकर जलाएं और कमरे को बंद कर दें। गंध से मच्छर भाग जाएंगे या मर जाएंगे।

लहसुन का असर

लहसुन की कली या पेस्ट को पानी में उबालकर स्प्रे बॉटल में डालें। घर के कोनों में छिड़कें, और देखिए कैसे मच्छर दूर भागते हैं।

लौंग और नींबू की जादुई गंध

नींबू को दो हिस्सों में काटें और उसमें कुछ लौंग डालकर घर के कोनों में रखें। मच्छर इससे खुद-ब-खुद भाग जाएंगे।

असर तुरंत और सुरक्षित

ये सभी घरेलू नुस्खे न सिर्फ आसान हैं, बल्कि बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी सुरक्षित हैं। घर को मच्छरों से मुक्त करने के लिए इन्हें आज ही अपनाएं और गर्मियों की रातों में चैन की नींद लें।

Tips & Tricks: बचे साबुन के टुकड़े अब नहीं होंगे बेकार, जानिए बाजार जैसी पेपर सोप बनाने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।