बैंगन की करी या भरता बनाते समय सबसे बड़ी चुनौती होती है सही बैंगन का चुनाव। एक अच्छा बैंगन तभी लाजवाब स्वाद देता है, जब वह ताज़ा हो, अंदर गूदेदार हो और बीज कम हों। लेकिन अक्सर लोग बाजार से बड़े और आकर्षक दिखने वाले बैंगन खरीद लेते हैं। घर आकर जब इन्हें काटा जाता है, तो पता चलता है कि बैंगन के अंदर बीज भरे हुए हैं और स्वाद में कड़वाहट छिपी होती है। इससे न केवल आपकी डिश का स्वाद प्रभावित होता है, बल्कि खाना बनाते समय मेहनत भी बेकार लग सकती है। असल में, ताज़ा और कम बीज वाला बैंगन पहचानना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसे बिना काटे ही चिह्नित करने के कुछ आसान तरीके हैं, जो अनुभवी शेफ और गृहिणियां अपनाती हैं।
वजन, निचले हिस्से का आकार, दबाने पर हल्का प्रतिरोध और चमकदार रंग – ये सब संकेत देते हैं कि बैंगन अंदर से भी उत्तम और स्वादिष्ट है। यदि आप इन तरीकों को ध्यान में रखें, तो हर बार भरता या करी बनाने में बैंगन का सही चयन करके अपने व्यंजन का स्वाद दोगुना कर सकते हैं।
बैंगन का आकार देखकर उसका वजन महसूस करें। बड़ा लेकिन हल्का बैंगन बीजों में कम और गूदेदार होता है। वहीं भारी बैंगन अधिक बीज वाला और पक चुका होता है।
2. निचले हिस्से का निरीक्षण
बैंगन के निचले हिस्से (जहां फूल लगा था) को देखें। गोल निशान वाले बैंगन में बीज ज्यादा होते हैं, जबकि लंबा या सीधा निशान वाला ‘नर’ बैंगन बीजों में कम होता है।
3. हल्का दबाकर ताजगी जानें
बैंगन को हाथ से हल्का दबाएं। यदि यह थोड़ा दबकर फिर वापस अपनी आकार में आ जाए, तो यह ताज़ा और कम बीज वाला है। पत्थर जैसा सख्त बैंगन मत चुनें।
ताज़ा बैंगन हमेशा चमकदार और गहरे बैंगनी रंग का होता है। फीका या झुर्रियों वाला बैंगन पुराना और बीजों से भरा होता है।
खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें
ये आसान तरकीबें अपनाकर आप हर बार ताजाऔर कम बीज वाला बैंगन चुन सकते हैं, जिससे आपका भरता या करी हमेशा स्वादिष्ट बने।