Muskmelon buying tips: फीका, बेस्वाद और कच्चा निकल जाता है खरबूजा, इन 5 ट्रिक से पता करें मस्कमेलन मीठा है या नहीं

Muskmelon buying tips: खरबूजे में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है और यह कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होता है। गर्मियों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। अक्सर लोग अपनी पसंद से इसे खरीदते हैं, लेकिन कई बार यह कच्चा या फीका निकल जाता है, इसलिए खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 8:35 AM
Story continues below Advertisement
Muskmelon buying tips: खरबूजा लगभग 90% पानी से भरा होता है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। 

गर्मियों के आते ही बाजार में तरबूज और खरबूजे की खूब बिक्री शुरू हो जाती है। ये फल न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि तेज धूप में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाते हैं। खासकर खरबूजा अपने मीठे स्वाद और पोषक तत्वों के कारण लोगों की पहली पसंद बन जाता है। इसमें भरपूर पानी, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर रखते हैं।

हालांकि कई बार सही पहचान न होने के कारण खरीदा गया खरबूजा अंदर से फीका या कच्चा निकल जाता है, जिससे सारा मजा खराब हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि इसे खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रख कर आप मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा चुन सकते हैं।

पोषण से भरपूर है खरबूजा


खरबूजा लगभग 90% पानी से भरा होता है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें विटामिन A और C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखते हैं बल्कि इम्यूनिटी, आंखों, त्वचा और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लो-कैलोरी होने के कारण ये वजन बढ़ने नहीं देता।

खुशबू से करें मिठास की पहचान

खरबूजा खरीदते समय सबसे आसान तरीका है उसकी खुशबू को पहचानना। जहां डंठल लगा होता है, उस हिस्से को सूंघें। अगर वहां से हल्की मीठी सुगंध आए तो समझ लीजिए कि फल पका और मीठा है।

वजन बताएगा अंदर का हाल

अक्सर लोग आकार देखकर फल खरीद लेते हैं, लेकिन वजन ज्यादा मायने रखता है। यदि खरबूजा अपने साइज के मुकाबले भारी लगे, तो उसमें पानी और मिठास भरपूर होती है। हल्का खरबूजा अंदर से सूखा या कच्चा हो सकता है।

रंग और छिलके का संकेत

एक अच्छा पका हुआ खरबूजा हल्के पीले या सुनहरे रंग का होता है। अगर इसका छिलका हरा दिखे तो ये कच्चा हो सकता है। साथ ही, छिलके पर जाल जैसी उभरी हुई डिजाइन भी इसकी क्वालिटी का संकेत देती है।

दबाकर करें सही टेस्ट

खरबूजे को हल्के हाथों से दबाकर देखें। अगर ये थोड़ा नरम लगे तो ये पका और मीठा होगा। बहुत ज्यादा नरम होने पर ये ज्यादा पका और बेस्वाद हो सकता है, जबकि बहुत सख्त होने पर ये कच्चा होता है।

थपथपाकर पहचानें परफेक्ट फल

खरबूजे को हल्के से थपथपाने पर अगर खोखली आवाज सुनाई दे, तो ये पके होने का संकेत है। ये छोटा सा ट्रिक आपको बाजार में सही चुनाव करने में मदद कर सकता है।

स्मार्ट खरीदारी से मिलेगा बेहतरीन स्वाद

अगर आप इन आसान टिप्स को ध्यान में रखकर खरबूजा खरीदेंगे, तो हर बार मीठा, रसदार और स्वादिष्ट फल ही घर लाएंगे। सही चुनाव न सिर्फ स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।