Cooking Hacks: अब नहीं सूखेंगी रोटियां! जानिए इन्हें फ्रेश रखने के आसान उपाय

Cooking Hacks: रोटी भारतीय खाने की जान है, लेकिन अक्सर थोड़ी देर बाद ये सूखने या सख्त होने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि रोटियां देर तक मुलायम और ताजा बनी रहें, तो कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। सही स्टोरेज और आटा गूंथने की स्मार्ट ट्रिक्स से रोटियां घंटों तक सॉफ्ट रह सकती हैं

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
Cooking Hacks: अगर आपको रोटियां पैक करके बाहर ले जानी हैं, तो फॉइल पेपर में लपेटकर रखें।

रोटी भारतीय खाने का ऐसा अहम हिस्सा है, जिसके बिना थाली अधूरी लगती है। गरमागरम, नरम और फूली हुई रोटियां किसी भी भोजन का स्वाद बढ़ा देती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि थोड़ी देर में रोटियां सूखने या सख्त होने लगती हैं, जिससे खाने का मजा कम हो जाता है। यही कारण है कि लोग हमेशा ये जानने की कोशिश करते हैं कि रोटियों को लंबे समय तक ताजा और मुलायम कैसे रखा जाए। कई घरेलू नुस्खे और स्मार्ट तरीके हैं जिनसे रोटियां घंटों तक वैसे ही सॉफ्ट रह सकती हैं, जैसे अभी-अभी बनी हों। सही स्टोरेज से लेकर आटा गूंथने की तकनीक तक, कुछ छोटे बदलाव आपके लिए बड़ा अंतर ला सकते हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी रोटियां खाने के समय तक उतनी ही ताजा रहें जितनी तवे से उतरते वक्त होती हैं, तो यहां दिए गए ये आसान और असरदार टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

गीला कपड़े


रोटियां तैयार करने के बाद उन्हें हल्के गीले कॉटन के कपड़े में लपेट दें। ये तरीका नमी को रोटियों के अंदर बनाए रखता है और उन्हें लंबे समय तक मुलायम रखता है। रोटियां जैसे-जैसे ठंडी होंगी, उनमें सूखापन आने के बजाय सॉफ्टनेस बनी रहेगी।

कांच का डिब्बा

रोटियों को स्टोर करने के लिए स्टील या प्लास्टिक के बजाय ग्लास कंटेनर का इस्तेमाल करें। ये कंटेनर हवा को अंदर नहीं आने देता और रोटियों को सूखने से बचाता है। इससे रोटियां कई घंटों तक उसी तरह फ्रेश रहती हैं जैसे अभी-अभी बनी हों।

फॉइल पेपर

अगर आपको रोटियां पैक करके बाहर ले जानी हैं, तो फॉइल पेपर में लपेटकर रखें। ये तरीका रोटियों को सूखने से बचाता है और उनमें गर्माहट भी बनाए रखता है। खासकर टिफिन या ट्रैवल के दौरान यह ट्रिक बहुत काम आती है।

गुनगुना पानी

रोटियों को मुलायम बनाने की शुरुआत आटे को गूंथने से होती है। आटे को हमेशा गुनगुने पानी से गूंथें। ऐसा करने से आटे में लचीलापन आता है और बनी हुई रोटियां देर तक सॉफ्ट रहती हैं।

Washing Machine Tricks: कपड़ों के उलझने से परेशान? वॉशिंग मशीन के लिए ये टिप्स अपनाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।