आज के समय में त्वचा की देखभाल केवल गर्मियों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि हर मौसम में स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना जरूरी होता है। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना त्वचा को टैनिंग, जलन और सन डैमेज से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह स्किन को समय से पहले बूढ़ा दिखने से भी रोकने में मदद करता है। बाजार में अलग-अलग ब्रांड के कई सनस्क्रीन उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद केमिकल्स संवेदनशील त्वचा पर रिएक्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा अच्छे सनस्क्रीन अक्सर काफी महंगे भी होते हैं। ऐसे में कई लोग प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं। घर पर तैयार किया गया सनस्क्रीन इसी का एक बेहतर तरीका हो सकता है।
प्राकृतिक तेलों और बटर से बना यह सनस्क्रीन त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ धूप के प्रभाव से बचाने में भी मदद करता है। थोड़ी-सी सामग्री और आसान विधि की मदद से इसे घर पर तैयार किया जा सकता है।
सेंसिटिव या नॉर्मल स्किन के लिए नेचुरल सनस्क्रीन
सबसे पहले एक कटोरी में शीया बटर, नारियल तेल और बीजवैक्स डालें। अब इस कटोरी को एक पैन में रखकर धीमी आंच पर सभी चीजों को हल्का-हल्का पिघलने दें और अच्छी तरह मिला लें।
जब मिश्रण पिघलकर एकसार हो जाए, तो इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें। मिश्रण सामान्य तापमान पर आ जाए तो इसमें तिल का तेल, कैरट सीड ऑयल और लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अंत में इसे पंप बोतल में भरकर इस्तेमाल करें।
ड्राई या नॉर्मल स्किन के लिए DIY सनस्क्रीन
सबसे पहले एक कटोरी में बीजवैक्स, नारियल तेल, शीया बटर और एवोकाडो ऑयल डालें। अब कटोरी को एक पैन में रखकर धीमी आंच पर सभी चीजों को पिघलाएं और अच्छे से मिला लें।
जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो उसमें कैरट सीड ऑयल और रास्पबेरी सीड ऑयल मिलाएं। इसके बाद इसे लगभग 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें। जब मिश्रण सेट हो जाए, तो इसे पंप बोतल में भरकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
घर का बना सनस्क्रीन क्यों है बेहतर?
प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया सनस्क्रीन त्वचा के लिए अधिक सुरक्षित माना जाता है। इसमें केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे स्किन को नुकसान होने की संभावना कम रहती है। साथ ही यह त्वचा को पोषण भी देता है और धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।