बारिश के मौसम में स्मार्टफोन का भीग जाना या पानी में गिर जाना एक आम लेकिन बेहद गंभीर समस्या बन जाती है। अक्सर लोग ऐसी स्थिति में घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो फोन को बचाने की बजाय उसे और ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं। पानी अंदर जाने के बाद फोन के सर्किट में शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ जाता है, जिससे डिवाइस स्थायी रूप से खराब भी हो सकता है। यही वजह है कि ऐसे समय में सही और सावधानी भरे कदम उठाना बहुत जरूरी होता है।
कई बार छोटी-सी गलती, जैसे फोन को तुरंत ऑन करने की कोशिश करना या चार्जिंग पर लगा देना, भारी नुकसान का कारण बन जाती है। इसलिए जरूरी है कि लोग समझदारी से काम लें और सही तरीके अपनाकर अपने स्मार्टफोन को बचाने की कोशिश करें, ताकि बिना बड़े खर्च के उसे फिर से इस्तेमाल किया जा सके।
सबसे पहले करें ये 3 जरूरी काम
फोन भीगते ही तुरंत कुछ कदम उठाना बेहद जरूरी है:
ये गलतियां कर दीं तो फोन बचाना मुश्किल
लोग अक्सर जल्दबाजी में ये गलतियां कर देते हैं:
ये सभी चीजें फोन के सर्किट को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं।
पुराना लेकिन असरदार तरीका है कच्चे चावल का इस्तेमाल। फोन को एक डिब्बे में सूखे चावलों के बीच 24 से 48 घंटे तक रख देने से नमी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और फोन के सूखने की संभावना बढ़ जाती है।
जूते या पैकेट्स में मिलने वाले छोटे सिलिका जेल पैकेट्स नमी सोखने में और भी ज्यादा असरदार होते हैं। फोन को जिप-लॉक बैग में डालकर इनके साथ रखने से अंदर की नमी तेजी से खत्म हो जाती है।
धूप और ड्रायर से रहें दूर
फोन को सीधे धूप में रखना या हेयर ड्रायर की गर्म हवा देना उसकी बैटरी और स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकता है। ये तरीका फायदे की बजाय नुकसान ज्यादा करता है।
फोन को सुखाने के बाद कम से कम 24 घंटे तक उसे ऑन करने की कोशिश न करें। थोड़ी सावधानी और धैर्य से आपका भीगा हुआ स्मार्टफोन दोबारा ठीक हो सकता है और बड़ा खर्च भी बच सकता है।