अखरोट सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं। ये छोटे-से दिखने वाले मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो दिल, दिमाग और स्किन सभी के लिए फायदेमंद हैं। रोज सुबह खाली पेट अखरोट खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। लेकिन समस्या तब आती है जब इनकी स्टोरेज सही से नहीं होती। कई लोग बाजार से थोक में अखरोट खरीद तो लेते हैं, लेकिन कुछ ही हफ्तों में उनका स्वाद बदलने लगता है और अजीब सी गंध आने लगती है। इसका कारण है – गलत तरीके से स्टोर करना।
गर्मी और नमी की वजह से अखरोट जल्दी ऑक्सीडाइज होकर खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि अखरोट महीनों तक ताजे, स्वादिष्ट और पौष्टिक बने रहें, तो आपको इन्हें स्टोर करने का तरीका जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।
1.बंद डिब्बे में गर्मी बढ़ाती है
जब अखरोट को सीलबंद डिब्बे में लंबे समय तक रखा जाता है, तो अंदर की गर्मी और नमी बढ़ जाती है। यही वजह है कि अखरोट जल्दी खराब होकर कसैले लगने लगते हैं और इनकी पौष्टिकता भी कम हो जाती है।
2.स्टोरेज का गलत तरीका करता है स्वाद खराब
गर्मी और ह्यूमिडिटी की वजह से अखरोट का स्वाद और टेक्सचर दोनों ही खराब हो सकते हैं। इसलिए अगर आप अखरोट का असली स्वाद और न्यूट्रिशन चाहते हैं, तो स्टोरेज का तरीका बदलना होगा।
3.गर्मियों में इनडोर हीट से करें बचाव
गर्मियों में बंद डिब्बे के अंदर जो हीट बनती है, वो अखरोट को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में अखरोट को ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए ताकि इनकी ताजगी बनी रहे।
4.एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज करें ट्रांसफर
अखरोट को किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखने से ये 6 महीने तक ताजे रहते हैं। न सिर्फ इनका स्वाद बरकरार रहता है बल्कि न्यूट्रिशनल वैल्यू भी कम नहीं होती।
5.सालभर रखना है तो फ्रीजर है बेहतर ऑप्शन
अगर आप अखरोट को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इन्हें फ्रीजर में रखें। फ्रीजर में रखे गए अखरोट सालभर तक भी खराब नहीं होते और अपनी गुणवत्ता बनाए रखते हैं।
6.दूसरे आइटम्स से रखें दूर
अखरोट को कभी भी दूसरी चीजों जैसे मसालों, दालों या अन्य नट्स के साथ न रखें। अगर पैंट्री में स्टोर कर रहे हैं तो कोशिश करें कि हफ्तेभर में ही इन्हें खत्म कर दें।