नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS Summit का आयोजन हुआ। इसके बीच उन भारतीय सेलिब्रिटीज की प्रॉपर्टी पर भी नजर डालना दिलचस्प है, जिन्होंने BRICS देशों में घर या रियल एस्टेट में निवेश किया है। बॉलीवुड के कई सितारों के पास भारत के अलावा दुबई और UAE जैसे देशों में आलीशान विला और लग्जरी अपार्टमेंट हैं। BRICS में अब कई उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं और UAE भी इसका हिस्सा है। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और आर. माधवन तक, जानते हैं किन सितारों की विदेशी प्रॉपर्टी है और उनकी खासियत क्या है।
सलमान खान के पास मुंबई और आसपास कई महंगी प्रॉपर्टीज हैं। इनमें गैलेक्सी अपार्टमेंट का उनका घर, पनवेल का फार्महाउस, बांद्रा की 4-BHK प्रॉपर्टी, सांताक्रूज की प्रॉपर्टी और गोराई बीच हाउस शामिल हैं। गोराई वाला बीच हाउस करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का बताया जाता है। इसके अलावा सलमान ने दुबई में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। उनके पास बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में एक लग्जरी अपार्टमेंट बताया जाता है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन मुंबई में बच्चन परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। यह करीब 10,125 स्क्वेयर फीट में बना आलीशान बंगला है। इसके अलावा इस कपल के पास बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5-BHK अपार्टमेंट भी है, जिसमें करीब 21 करोड़ रुपये के निवेश की बात सामने आई है। वर्ली के स्काईलार्क टॉवर में भी उनकी एक प्रॉपर्टी बताई जाती है। भारत के अलावा ऐश्वर्या और अभिषेक के पास दुबई में भी लग्जरी प्रॉपर्टी है। जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में मौजूद उनकी हवेली की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह प्रॉपर्टी अपने शानदार डिजाइन और लोकेशन के लिए खास मानी जाती है।
शाहरुख खान की मुंबई में कई बेशकीमती प्रॉपर्टीज हैं। इनमें उनका मशहूर घर मन्नत सबसे खास है, जिसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा अलीबाग में फार्महाउस, बांद्रा में अपार्टमेंट और दिल्ली के पंचशील पार्क में उनका पुश्तैनी घर भी है। दुबई में भी शाहरुख खान की एक शानदार प्रॉपर्टी है। पाम जुमेराह में समुद्र के किनारे बना उनका विला काफी आलीशान है। इस घर को 'जन्नत' नाम से जाना जाता है और इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का मुंबई में समुद्र के सामने बना दो मंजिला आलीशान बंगला है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा जुहू में उनके पास कई अपार्टमेंट, पुणे में बंगला और फार्महाउस और NCR में भी प्रॉपर्टी होने की जानकारी है। इस कपल के पास दुबई में भी बेहद खास प्रॉपर्टी है। बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर उनका एक लग्जरी अपार्टमेंट बताया जाता है। कहा जाता है कि यह अपार्टमेंट राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को गिफ्ट किया था।
आर. माधवन के पास मुंबई में करीब 17.5 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला है। इसके अलावा चेन्नई में भी उनकी एक खूबसूरत प्रॉपर्टी बताई जाती है। एक्टर कुछ समय के लिए दुबई में भी रह चुके हैं और वहां की लाइफस्टाइल से उनका खास जुडाव रहा है। दुबई के पॉश मरीना इलाके में उनके पास समुद्र के किनारे एक खूबसूरत विला होने की जानकारी सामने आई है। यह प्रॉपर्टी अपनी शानदार लोकेशन और समुद्र के खूबसूरत नजारे के लिए खास मानी जाती है।
दुबई में प्रॉपर्टी रखने वाले भारतीय सितारों में संजय दत्त, अनिल कपूर और अक्षय कुमार का नाम भी लिया जाता है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी दुबई में आलीशान घर है। उनका यह विला ग्रीक स्टाइल में बना हुआ बताया जाता है।