अब सूट-साड़ी नहीं, इस रक्षाबंधन इंडो-वेस्टर्न से मिलेगा मॉडर्न लुक और अलग अंदाज

रक्षाबंधन पर सभी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक चाहते है। इस त्यौहार पर कुछ नया पहनने का मन है, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। साड़ी के साथ शर्ट, कुर्ती के साथ पैंट या दूसरे मॉडर्न तरीके से ट्रेडिशनल कपड़ों को स्टाइल करके ट्रेंडी लुक मिल सकता हैं। ये कपड़े त्योहार के लिए अच्छे लगने के साथ कम्फर्टेबल भी रहेंगे।

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 10:54 AM

रक्षाबंधन का त्योहार परिवार के साथ खुशियां और यादें बनाने का खास मौका होता है। ऐसे में हर बार सूट या साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न लुक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें ट्रेडिशनल अंदाज के साथ मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत ब्लेंड देखने को मिलता है।

लंबी स्कर्ट और क्रॉप टॉप

Buy Crop Tops and Skirt Online in USA | Libas


रक्षाबंधन पर हल्का और स्टाइलिश लुक चाहिए तो लंबी फ्लोई स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप पहनें। सादी स्कर्ट के साथ थोड़ा काम वाला टॉप अच्छा लगेगा, वहीं डिजाइनर टॉप के साथ सादी स्कर्ट बेहतर रहेगी। इसके साथ हल्का नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टा लिया जा सकता है। यह पूजा और परिवार के साथ फोटो के लिए अच्छा रहेगा।

पेप्लम टॉप और शरारा

Buy Women Pink Floral V Neck Peplum Top With Sharara Pants Online at Best Price - Sassafras

आराम के साथ फेस्टिव लुक के लिए पेप्लम टॉप और शरारा अच्छा कॉम्बिनेशन है। शरारा देसी अंदाज देता है, जबकि पेप्लम टॉप लुक में मॉडर्न टच जोड़ता है। इसके साथ हल्का दुपट्टा लेने से पूरा पहनावा और खूबसूरत लगेगा। रक्षाबंधन के छोटे फंक्शन और पारिवारिक फोटो के लिए यह स्टाइल बढ़िया रहेगा।

धोती पैंट और कुर्ती

Sangria Leheriya Printed with Embellished Kaftan Kurta with Dhoti Pant Set (M) by Myntra

स्टाइल के साथ आराम के लिए धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनें। यह पहनावा फेस्टिव माहौल के लिए अच्छा लगता है और इसमें आसानी से घूम-फिर भी सकते हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, छोटी बिंदी और हल्की चूड़ियां पहन सकती हैं। कुर्ती की जगह एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप भी अच्छा लगेगा।

लंबी कुर्ती और फ्लेयर्ड पैंट

Mustard Indowestern Sequins Floral Digital Print Long Jacket And Cut Dana Work Crop Top After Six Wear

लंबी कुर्ती और फ्लेयर्ड पैंट में देसी और मॉडर्न दोनों का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। रक्षाबंधन के लिए पेस्टल ग्रीन, बेबी पिंक, लैवेंडर, पीला और पीच जैसे हल्के रंग अच्छे लगेंगे। खुले बाल, हल्का मेकअप और छोटे झुमके इस लुक को और निखार देंगे।

साड़ी और स्टाइलिश शर्ट

Deep Purple Chinon Georgette Embroidered Pre-Stitched Jacket Party Wear Saree Set by Baidehi at Pernia's Pop Up Shop 2026

साड़ी को इस बार थोड़ा अलग अंदाज देने के लिए ब्लाउज की जगह स्टाइलिश शर्ट पहनें। प्लेन सफेद, पेस्टल या हल्की प्रिंट वाली शर्ट के साथ सिल्क या कॉटन साड़ी काफी अच्छी लगेगी। कमर पर पतली बेल्ट लगाने से लुक में मॉडर्न अंदाज आएगा और साड़ी एकदम नए तरीके से स्टाइल हो जाएगी।

जैकेट और पलाजो

हल्का और अलग फेस्टिव लुक चाहिए तो लॉन्ग एथनिक जैकेट के साथ पलाजो और इनर टॉप पहनें। यह पहनावा सिंपल होने के साथ काफी स्टाइलिश लगेगा। इसकी खासियत यह है कि इसे सिर्फ रक्षाबंधन पर ही नहीं, बल्कि बाद में फैमिली फंक्शन, पूजा या ऑफिस पार्टी में भी पहना जा सकता है।

एक्सेसरीज का रखें ध्यान

इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ सही एक्सेसरीज पहनना भी जरूरी है। बहुत ज्यादा ज्वेलरी की जगह एक अच्छी जोड़ी झुमके, चोकर या ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस में से कोई एक चुनें। पैरों में जूतियां, ब्लॉक हील्स या स्ट्रैपी सैंडल अच्छे लगेंगे। हल्का मेकअप, पसंदीदा लिपस्टिक और छोटा क्लच या पोटली बैग पूरे लुक को और खूबसूरत बना देगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।