आप एक ही ट्रिप में दक्षिण भारत (South India) के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह भारत गौरव (Bharat Gaurav) टूरिस्ट ट्रेन पैकेज (tourist train package) आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस ट्रिप में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का मौका मिलेगा। जर्नी के दौरान रहने, खाने और लोकल साइटसिंग की फैसिलिटी भी पैकेज में शामिल है। आइए जानते हैं इस टूर की पूरी जानकारी:
places be visited (इन जगहों के होंगे दर्शन)
इस भारत गौरव (Bharat Gaurav) टूरिस्ट ट्रेन से पैसेंजर दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध धार्मिक और टूरिस्ट डेस्टिनेशन की जर्नी करेंगे। पैकेज (package) में तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji) मंदिर, रामनाथस्वामी (Ramanathaswamy) मंदिर (रामेश्वरम) (Rameswaram), मीनाक्षी अम्मन (Meenakshi Amman) मंदिर (मदुरै)(Madurai), कन्याकुमारी (Kanyakumari), मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (Mallikarjun Jyotirlinga) (श्रीशैलम क्षेत्र) (Srisailam region) और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) घूमने का अवसर मिलेगा। यह जर्नी धार्मिक आस्था और पर्यटन का बेहतरीन ब्लेंड है।
Journey schedule and stoppages (जर्नी का टाइम और स्टॉपेज)
यह ट्रेन 31 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी और कुल 11 रात 12 दिन का सफर होगा। पैसेंजर गोरखपुर (Gorakhpur), मनकापुर (Mankapur), अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt), सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम (Prayagraj Sangam), रायबरेली, लखनऊ (Lucknow), कानपुर सेंट्रल (Kanpur Central), उरई (Orai), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (Virangana Lakshmibai Jhansi) और ललितपुर (Virangana Lakshmibai Jhansi) जैसे स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ या उतर सकेंगे।
package details (पैकेज की डिटेल)
इस टूर पैकेज में ट्रेन से जर्नी के साथ कई फैसिलिटीज शामिल हैं। पैसेंजर को 2AC, 3AC या स्लीपर क्लास (Sleeper class) में सफर का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा ठहरने की व्यवस्था, सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों (local sightseeing spots) तक AC/non-AC बसों से आने-जाने की सुविधा भी पैकेज का हिस्सा है।
Fare and booking information (किराया और बुकिंग की जानकारी)
ट्रैवलर अपनी सुविधा और बजट (budget) के अनुसार पैकेज चुन सकते हैं। स्लीपर (इकोनॉमी) Sleeper (Economy) का किराया ₹23,560 प्रति व्यक्ति, 3एसी (स्टैंडर्ड) 3AC (Standard) का ₹39,100 प्रति व्यक्ति और 2एसी (कम्फर्ट) 2AC (Comfort) का ₹51,760 प्रति व्यक्ति है। इंटरस्टेड ट्रैवलर IRCTC tourism office या इसकी आधिकारिक (official) वेबसाइट: https://www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।