क्या बार-बार फ्रिज बंद करने से वाकई बचती है बिजली? अब जानिए असलियत

Tips for fridge: ब्रांडेड फ्रिज खरीदने के बाद भी अगर वह जल्दी खराब होने लगे तो हैरानी होना लाजिमी है। दरअसल, कई बार हम कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं जो फ्रिज की परफॉर्मेंस पर असर डालती हैं। इन्हीं आदतों की वजह से फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है और रिपेयरिंग का खर्च बढ़ सकता है

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 10:54 AM
Tips for fridge: अगर बिजली बचाना है, तो 5 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज खरीदें।

अक्सर लोग महंगे और ब्रांडेड फ्रिज तो खरीद लेते हैं, लेकिन उसकी सही देखभाल नहीं कर पाते। नतीजा ये होता है कि कुछ ही महीनों में फ्रिज की कूलिंग कम होने लगती है या वो बार-बार खराब होने लगता है। दरअसल, कुछ सामान्य लेकिन गंभीर गलतियां होती हैं जो फ्रिज की उम्र को कम कर देती हैं और बार-बार मरम्मत की नौबत आ जाती है। अब चाहे आपने 20 हजार का फ्रिज लिया हो या 70 हजार का, अगर उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया तो वो जल्दी खराब हो सकता है।

जैसे कि खाली फ्रिज चलाना, गर्म चीजें सीधे रखना, या उसके वेंट को ब्लॉक कर देना ये सब आदतें उसकी परफॉर्मेंस पर असर डालती हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ सावधानियों को अपनाकर न केवल फ्रिज की लाइफ बढ़ाई जाए बल्कि बिजली की बचत भी की जाए।

क्यों लोग बार-बार फ्रिज को बंद करते हैं?


कुछ लोग मानते हैं कि जब फ्रिज का इस्तेमाल कम हो रहा हो या अंदर ज्यादा ठंड हो जाए तो उसे बंद कर देना चाहिए। कुछ लोग बिजली बचाने के लिए ऐसा करते हैं, जबकि कई बार फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम जाने पर भी लोग फ्रिज को बंद कर देते हैं। लेकिन ये आदत नुकसान पहुंचा सकती है।

क्या नुकसान हो सकते हैं फ्रिज बार-बार बंद करने से?

बार-बार फ्रिज को बंद करने से उसका कंप्रेसर बार-बार ऑन और ऑफ होता है, जिससे मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे फ्रिज के अंदर रखी चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं, बदबू आने लगती है और कभी-कभी दरवाजा भी ढंग से बंद नहीं होता। धीरे-धीरे फ्रिज की कुलिंग कैपेसिटी भी कम हो सकती है।

नई टेक्नोलॉजी वाले फ्रिज खुद ही संभालते हैं

आजकल आने वाले फ्रिज ऑटो कट-ऑन फीचर के साथ आते हैं, जो जरूरत के हिसाब से खुद चालू और बंद होते रहते हैं। इससे बार-बार मैन्युअली ऑफ करने की जरूरत नहीं होती। इसलिए अगर आपके पास पुराना मॉडल है, तो उसे अपग्रेड करने पर विचार कर सकते हैं।

कब वाकई में फ्रिज को बंद करना चाहिए?

फ्रिज को साफ करने के दौरान या जब आप कई दिनों तक घर से बाहर जा रहे हों और अंदर कुछ भी ना रखा हो, तभी इसे बंद करना सही माना जाता है। बाकी समय इसे बंद करना नुकसानदायक हो सकता है।

बिजली की बचत ऐसे करें, फ्रिज बंद करके नहीं

अगर बिजली बचाना है, तो 5 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज खरीदें। ज्यादा ठंड लग रही हो तो तापमान कम करें, न कि फ्रिज को पूरी तरह बंद करें। थोड़ी सी समझदारी लंबे समय में आपको भारी खर्च से बचा सकती है।

Javitri For Skincare: चेहरे के दाग-धब्बों का इलाज है किचन में रखा ये सस्ता मसाला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।