आजकल नेल्स को खूबसूरत दिखाने के लिए जेल मैनीक्योर काफी ट्रेंड में है, लेकिन बार-बार इसे करवाने से नाखूनों पर असर पड़ सकता है। यदि आप भी जेल मैनीक्योर का ीेतेमाल कटी है तो जान लें कि जेल हटाने के बाद कई बार नाखून पतले, रूखे और कमजोर नजर आने लगते हैं। ऐसे में नेचुरल नेल्स को थोड़ा ब्रेक देना अच्छा रहता है। जिसके लिए अब लोक जापानी मैनीक्योर का इस्तेमाल कर रहे है। इसमें बिना मोटी लेयर या एक्सटेंशन के नाखूनों को साफ, चमकदार और नेचुरल लुक देने के साथ उनकी देखभाल पर भी ध्यान दिया जाता है।
आजकल बहुत ज्यादा नेल आर्ट या जेल नेल्स की जगह नेचुरल और साफ-सुथरे नाखूनों का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है। जापानी मैनीक्योर इसी स्टाइल पर फोकस करता है। इसमें नाखूनों पर तेज रंग या मोटी लेयर लगाने के बजाय उन्हें हल्की चमक और सॉफ्ट पिंक टच दिया जाता है। इससे हाथों को बहुत सिंपल और एलिगेंट लुक मिलता है।
जापानी मैनीक्योर सिर्फ नाखूनों को चमकाने तक सीमित नहीं है। इसमें नाखूनों को साफ करने के बाद उनकी कंडीशनिंग पर भी ध्यान दिया जाता है। बीजवैक्स, केराटिन, विटामिन और मिनरल्स वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके नाखूनों को पोषण दिया जाता है। इसके बाद हल्की बफिंग से उन्हें नैचुरल चमक दी जाती है।
बार-बार जेल मैनीक्योर, ऐक्रेलिक या नेल एक्सटेंशन कराने से कुछ लोगों के नाखून पतले और रूखे लग सकते हैं। ऐसे में जापानी मैनीक्योर में नाखूनों को ढकने के बजाय उनकी नेचुरल खूबसूरती पर ध्यान दिया जाता है। यदि नाखून बहुत ज्यादा कमजोर या खराब हैं, तो किसी नेल एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
इस मैनीक्योर में रंगीन नेल पॉलिश की मोटी लेयर नहीं होती, इसलिए पॉलिश के उतरने या चिप होने की परेशानी कम रहती है। नाखून बढ़ने के साथ भी इसका लुक ज्यादा अजीब नहीं लगता। यही वजह है कि कम मेंटेनेंस वाला नेल लुक पसंद करने वालों के लिए यह स्टाइल अच्छा ऑप्शन है।
बफिंग हल्के हाथों से करें
इस मैनीक्योर का एक जरूरी हिस्सा हल्की बफिंग है, जिससे नाखूनों को स्मूद और चमकदार बनाया जाता है। लेकिन इसे बहुत ज्यादा करने से नाखून की ऊपरी लेयर कमजोर हो सकती है। इसलिए बफिंग हमेशा हल्के हाथों से और सही तरीके से करवानी चाहिए, खासकर तब जब नाखून पहले से पतले हों।
जापानी मैनीक्योर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो नाखूनों को ज्यादा सजाने के बजाय उनका साफ और नेचुरल लुक पसंद करते हैं। आप भी थोड़ी सी केयर और सही तरीके से की गई बफिंग से नाखूनों को सॉफ्ट और ग्लॉसी लुक दे सकती है।