52 साल की काजोल का हेल्थ सीक्रेट, जानें उनकी डेली रूटीन और होममेड प्रोटीन शेक रेसिपी

5 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मना रहीं काजोल आज भी अपनी फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और एनर्जी से लोगों को इंस्पायर करती हैं। उनकी वेलनेस रूटीन का राज है बैलेंस्ड डाइट, आसान स्किनकेयर और हेल्दी लाइफस्टाइल। पानी पीने की आदत से लेकर घर के बने प्रोटीन शेक तक, काजोल की छोटी-छोटी हेल्थ हैबिट्स बताती हैं कि नेचुरल तरीके से भी फिट और खूबसूरत रहा जा सकता है।

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 1:32 PM

काजोल 52 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस, ग्लोइंग स्किन और शानदार एनर्जी से फैंस को इम्प्रेस करती हैं। उनकी वेलनेस जर्नी इस बताती है कि खूबसूरती और सेहत के लिए हमेशा मुश्किल रूटीन या महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। काजोल अपनी डाइट, स्किनकेयर और लाइफस्टाइल में छोटी लेकिन असरदार आदतों को शामिल करती हैं, जो उन्हें लंबे समय तक फिट और एक्टिव बनाए रखने में मदद करती हैं।

 

डाइट प्लान


Does aging worry Kajol? Maa actress follows THIS daily routine to look young | Bollywood News 28 Jul 2025

काजोल का मानना है कि हेल्दी लाइफ की शुरुआत सही डाइट और उसकी प्लानिंग से होती है। वह बिना सोचे-समझे कुछ भी नहीं खाती है बल्कि इस बात का ध्यान रखती हैं कि वह क्या खा रही हैं, कितना खा रही हैं और उसका असर उनके शरीर पर कैसा पड़ रहा है। वह अपनी डाइट को लेकर काफी जागरूक रहती हैं और बैलेंस्ड फूड को प्रायोरिटी देती हैं। उनके लिए हेल्दी ईटिंग का मतलब खुद को किसी चीज से पूरी तरह रोकना नहीं, बल्कि शरीर की जरूरतों के हिसाब से सबसे बेस्ट चुनना है।

 

 

हेल्दी आदतें

EXCLUSIVE: “It Should Be A Personal Choice” - Kajol On Cosmetic Surgery And Embracing Age With Grace | Filmfare.com

काजोल की फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र कंसिस्टेंसी है। वह किसी भी शॉर्टकट या क्रैश डाइट में भरोसा नहीं करतीं, बल्कि ऐसी आदतों को अपनाती हैं जिन्हें लंबे समय तक आसानी से फॉलो किया जा सके। उनका मानना है कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए सही खानपान, रेगुलर एक्सरसाइज और अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से हेल्दी रूटीन बनाना जरूरी है।

 

 

स्किन केयर

Kajol's monochrome Torani sari captures the new mood of vintage revival | Vogue India

काजोल की स्किनकेयर रूटीन बहुत ही आसान और सिंपल है। वह अपनी एकिन की सफाई और हाइड्रेशन को सबसे ज्यादा टाइम देती हैं। उनका मानना है कि चेहरे को साफ रखना और रोज सही देखभाल करना ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है। वह दिन में चेहरा साफ करने के साथ रात को सोने से पहले मेकअप और गंदगी हटाकर स्किन को क्लीन रखने पर ध्यान देती हैं। जिससे पता चलता है कि बेसिक चीजों को सही तरीके से अपनाना असरदार हो सकता है।

 

 

पानी का महत्व

Kajol Reveals Which Bollywood Actor She Will Choose As A Lawyer, Calls Him 'The Smoothest Talker'

काजोल अपनी खूबसूरत स्किन के लिए पानी को बेहद जरूरी मानती हैं। उनका मानना है कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना ग्लोइंग स्किन बनाए रखता है। पानी पीने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता हैं और स्किन भी फ्रेश नजर आती है। यही वजह है कि वह अपनी डेली लाइफ में पानी पीने की आदत को प्रायोरिटी देती हैं।

 

 

प्रोटीन शेक

काजोल का पसंदीदा होममेड प्रोटीन शेक उनकी हेल्थ रूटीन का खास हिस्सा है। इसे बनाने के लिए वह अंडे, बादाम का दूध और संतरे के जूस जैसी चीजों का उपयोग करती हैं। यह शेक प्रोटीन और पोषण से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है। काजोल की यह रेसिपी बताती है कि हेल्दी रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर की चीजों से भी हेल्दी रहा जा सकता हैं।

 

 

फिटनेस मंत्र

काजोल की फिटनेस और ग्लो का राज किसी एक चीज में नहीं, बल्कि उनकी पूरी लाइफस्टाइल में छिपा है। वह हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी, स्किन केयर और रेगुलर वर्कआउट जैसी आदतों को अपनी डेली रूटीन मानती हैं। उम्र बढ़ने के साथ सही आदतों को अपनाने से हेल्थ, एनर्जी और खूबसूरती को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।