कीवी या फिर पपीता? प्लेटलेट्स बढ़ाने में कौन सा सुपरफ्रूट है सबसे ज्यादा असरदार?

कीवी में विटामिन C, K, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो प्लेटलेट स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं पपीता, खासकर इसके पत्तों का अर्क, तेजी से प्लेटलेट बनाने वाले जीन को एक्टिव करने में असरदार होता है। आइए जानते हैं कौन सा फल प्लेटलेट्स बनाने में ज्यादा मददगार होता है

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 10:53 PM
Story continues below Advertisement
ये शरीर में प्लेटलेट काउंट को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

फल खाना हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। हर दिन फ्रेश फल खाने से हम बिमारियों से दूर रहते हैं। वहीं कीवी और पपीता दोनों ही फल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर किसी व्यक्ति में प्लेटलेट्स की कमी होती है तो उसको कीवी और पपीता खाने की सलाह दी जाती है। ये दोनों फल प्लेटलेट बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में सही पोषण बहुत मदद करता है। कीवी और पपीता दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड हैं। ये शरीर में प्लेटलेट काउंट को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डेंगू और वायरल जैसी खतनाक बिमारियों में ये फल प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। आइए जानते हैं कीवी या पपीता कौन कौन सा फल प्लेटलेट काउंट बढ़ाने और प्रतिरक्षा सुधारने में अधिक उपयोगी है।

पपीता खाने के फायदें


पपीता एक सुपरफ्रूट है जिसे खून बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए जाना जाता है

विटामिन से भरपूर

विटामिन A, C और E से भरपूर पपीता शरीर की कोशिकाओं की सही तरह से काम करने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। वहीं, पापेन एंजाइम डाइजेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

पपीते के पत्तों का रस

पपीते में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है, जो लाल और श्वेत रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा, पपीते के पत्तों का रस वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है कि यह प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में बेहद असरदार है, खासकर डेंगू जैसे वायरल संक्रमण के दौरान। वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स बनाने वाले जीन को सक्रिय करता है, जिससे प्लेटलेट्स जल्दी बनते हैं और शरीर की रिकवरी तेज होती है।

कीवी खाने के फायदे

कीवी भी एक सुपरफ्रूट है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता और खून के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं।

विटामिन से भरपूर

विटामिन C से भरपूर कीवी शरीर की रोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और प्राकृतिक उपचार में मदद करता है, जबकि विटामिन K खून के सही तरीके से जमने और ज्यादा खून बहने से बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

प्लेटलेट्स बनाने में करता है मदद

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल शरीर में हानिकारक मुक्त कणों को खत्म करता है और सूजन कम करता है, जिससे कोशिकाएं आसानी से काम करती है। साथ ही, इसमें फोलेट और आयरन भी होता है, जो स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

स्वास्थ्य की दृष्टि से, कीवी का नियमित सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है, जो सीधे तौर पर अस्थि मज्जा में प्लेटलेट्स के निर्माण को बढ़ावा देता है।

एक दिन में कितना फल खाएं

कीवी और पपीता खाने के आसान तरीके यह हैं। रोजाना 1-2 ताजा कीवी खाएं या फिर इसे सलाद, स्मूदी या दही में मिलाकर लें। वहीं पका हुआ पपीता भी रोज खाया जा सकता है और यदि जरूरी हो तो किसी विशेषज्ञ की सलाह से दिन में दो बार 2 बड़े चम्मच पपीते के पत्तों का रस पी सकते हैं।

कीवी और पपीता दोनों ही फल दोनों फल पोषक तत्वों से भरपूर हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। दोनों फल पोषक तत्वों से भरपूर हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। अगर आपका उद्देश्य प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ाना है, तो पपीता और उसके पत्तों का रस अधिक प्रभावी हैं, जबकि रोग प्रतिरोधक क्षमता और लंबे समय तक खून के स्वास्थ्य के लिए कीवी बेहतर ऑप्शन है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Eye health: कही आप भी तो अनजाने में अपनी आंखों को नहीं पहुंचा रहे नुकसान, इन आदतों को आज ही करें तौबा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।