आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये ड्रिंक, आज ही खाली पेट शुरू कर दें पीना, फिर देखें कमाल!

सुबह खाली पेट भिंडी और मेथी का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह ड्रिंक फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकती है

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं इसको हर दिन सुबह पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं

सुबह के समय खाली पेट हेल्दी ड्रिंक से अपनी दिन की शुरुआत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस हेल्दी ड्रिंक को आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। ये आपके किचेन में आसानी से मिल जाएंगे, जो आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट भिंडी और मेथी का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ये ड्रिंक्स फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो डाइजेशन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है।

इसके नियमित सेवन से वजन घटाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसको हर दिन सुबह पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद


भिंडी और मेथी के दाने का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखने से उनके जरूरी पोषक तत्व पानी में आ जाते हैं। सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से इंसुलिन बेहतर काम करता है और शुगर भी अचानक से नहीं बढ़ता है। खासकर जिन लोगों को प्री-डायबिटीज या इंसुलिन से जुड़ी दिक्कतें हैं। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए एक असरदार घरेलू उपाय माना जाता है।

डाइजेशन में करता है मदद

भिंडी में एक तरह का चिपचिपा जेल जैसा पदार्थ होता है, जो पेट को ठंडक और आराम देता है। वहीं मेथी में फाइबर होता है, जो डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है। अगर इन दोनों को रात भर पानी में भिगोकर सुबह पीया जाए, तो यह पेट साफ रखने, सूजन कम करने और आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर हल्का और ताजगी से भरा महसूस होता है।

बाल और स्किन के लिए फायदेमंद

भिंडी और मेथी से बना पानी स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन, आयरन और जरूरी पोषक तत्व त्वचा को नमी देते हैं। अगर इसे रोज पिया जाए, तो धीरे-धीरे बालों का झड़ना कम हो सकता है और त्वचा में भी नेचुरल चमक आ सकती है।

वजन घटाने में मददगार

सुबह खाली पेट भिंडी और मेथी का पानी पीने से ये वजन घटाने में मदद करता है। इसको सुबह पीने से पेट भरा हुआ फील होता है और बार-बार भूख नहीं लगती। मेथी शरीर में कार्बोहाइड्रेट को धीरे-धीरे पचाने में मदद करती है। इसे अपनी लाइफ में शामिल करने से वजन नियंत्रण में उपयोगी हो सकता है।

दर्द से राहत

भिंडी और मेथी दोनों में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर इस पानी को रोजाना पिया जाए तो इससे जोड़ों का दर्द, थकान और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। ये एक हल्का और नेचुरल तरीका है जिससे शरीर धीरे-धीरे अंदर से स्वस्थ होने लगता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Health Tips: कौन सी हैं वो 7 खाने की चीजें जो हड्डियों को धीरे-धीरे करती हैं, जानिए कैसे करें बचाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।