प्लेन से लेकर हैवी साड़ी तक, हर लुक पर जचेंगे ब्लाउज की स्लीव्स के ये डिजाइन!

आजकल ब्लाउज की स्लीव्स (blouse sleeve design) में मोती, बो, डोरी, टैसल और कटवर्क जैसे डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये स्लीव्स डिजाइन प्लेन (plain) और हैवी (heavy saree) दोनों तरह की साड़ियों के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और फेस्टिव व वेडिंग लुक को खास बना देते हैं।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 4:08 PM

आपकी साड़ी सिंपल, प्लेन या बजट-फ्रेंडली है, तो उसे स्टाइलिश (stylish) और रॉयल लुक देने का सबसे आसान तरीका एक खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन (blouse design) है। खासकर ब्लाउज की स्लीव्स का डिजाइन पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकता है। सही स्लीव्स पैटर्न (sleeve pattern) आपकी सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर आउटफिट जैसा बना सकता है:

Pearl Tassel Sleeves (पर्ल टैसल स्लीव्स)

अगर प्लेन साड़ी को हैवी लुक देना चाहती हैं, तो ब्लाउज की स्लीव्स पर मोती (Pearls) और टैसल का काम करवाएं। स्लीव्स के किनारों पर अलग-अलग साइज के मोती और नीचे लटकते टैसल डिजाइन को बेहद एलिगेंट बनाते हैं। साड़ी के रंग के अनुसार कॉन्ट्रास्ट या मैचिंग मोती चुनकर लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।


Hanging Pearl Sleeves (हैंगिंग पर्ल स्लीव्स)

Story pin image

इन दिनों मोती वाली लटकन (Hanging Pearls) वाली स्लीव्स काफी ट्रेंड में हैं। अगर आपका ब्लाउज सिंपल फैब्रिक का है, तो स्लीव्स पर केवल पर्ल हैंगिंग लगवाकर भी डिजाइनर लुक पाया जा सकता है। यह डिजाइन सिल्क, जॉर्जेट और ऑर्गेंजा साड़ियों (organza saree) के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

Bow Cut Sleeves (बो कट स्लीव्स)

 

जिन महिलाओं को सिंपल लेकिन यूनिक डिजाइन पसंद है, उनके लिए बो कट स्लीव्स बेहतरीन ऑप्शन है। स्लीव्स पर ओवल कट बनाकर उसके ऊपर फैब्रिक से बना बो (fabric bow) लगाया जाता है। इसे मोती, गोटा या छोटे टैसल से सजाकर और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

Beaded Fringe Sleeves (बीडेड फ्रिंज स्लीव्स)

 

अगर आप अपने ब्लाउज को फैंसी और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो बीडेड फ्रिंज स्लीव्स चुनें। इसमें स्लीव्स के किनारों पर बारीक मोतियों की लटकन लगाई जाती है, जो चलते समय बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। यह डिजाइन पार्टी और फेस्टिव लुक के लिए शानदार माना जाता है।

Designer Layered Sleeves (डिजाइनर लेयर्ड स्लीव्स)

Story pin image

 

प्लेन साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहनने की सोच रही हैं, तो लेयर्ड स्लीव्स एक परफेक्ट चॉइस है। इसमें स्लीव्स को कई लेयर, फ्रिल, नेट या एम्ब्रॉयडरी (embroidery) के साथ डिजाइन किया जाता है। यह स्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के लुक में चार-चांद लगा देता है।

Pearl Cutwork Sleeves (पर्ल कटवर्क स्लीव्स)

स्लीव्स पर ओवल या ड्रॉप शेप कटवर्क बनाकर उसके चारों ओर छोटे-छोटे मोती लगवाने का ट्रेंड भी काफी पॉपुलर है। यह डिजाइन बिना ज्यादा हैवी हुए भी बेहद रिच और एलिगेंट दिखाई देता है। प्लेन कॉटन, सिल्क और लिनेन साड़ियों (linen saree) के साथ यह डिजाइन खूब जंचता है।

Dori Tassel Sleeves (डोरी टैसल स्लीव्स)

Story pin image

डोरी वाली स्लीव्स डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। स्लीव्स पर स्टाइलिश डोरी (drawstrings) लगाकर उसमें गोल्डन गोटा, मोती या कपड़े के टैसल जोड़ दिए जाते हैं। यह डिजाइन खासतौर पर फेस्टिवल, मेहंदी, तीज, करवा चौथ और शादी जैसे पारंपरिक अवसरों के लिए बेहद अट्रैक्टिव लगता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।