सावन का रंग ऑफिस के संग, वर्कवियर में बोले हरियाली का जादू इन सूट के संग!

सावन (Sawan) और तीज (Teej) का महीना आते ही हरे रंग के आउटफिट्स (green outfit) की डिमांड बढ़ जाती है। आप ऑफिस जाती हैं और त्योहार के साथ स्टाइल का भी ध्यान रखना चाहती हैं, तो ग्रीन सूट (green suit ) के ये एलिगेंट और ट्रेंडी डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें पहनकर आप पूरे दिन कंफर्टेबल रहने के साथ फेस्टिव वाइब भी बरकरार रख सकती हैं।

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 11:52 AM

सावन (Sawan) और तीज (Teej) पर ज्यादातर महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर इस बार आप भी नया सूट सिलवाने का प्लान बना रही हैं, तो सिंपल डिजाइन की बजाय ये लेटेस्ट और फैंसी सूट डिजाइन (fancy design) ट्राई करें। ये डिजाइन आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगे और त्योहार पर आपको सबसे अलग दिखाएंगे:

Elegant Palazzo Set (एलिगेंट पलाजो सूट)

Green Suit Sets: Buy Green Salwar Suits Online in India @Best Price | Aachho


स्ट्रेट कुर्ती के साथ मैचिंग पलाजो और हल्की बॉर्डर डिटेलिंग वाला सूट फेस्टिव लुक के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। ऑर्गेंजा या हल्के फैब्रिक का दुपट्टा पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना देता है।

Short Kurti Style (शॉर्ट कुर्ती सूट)

शॉर्ट कुर्ती के साथ सलवार का कॉम्बिनेशन हमेशा ट्रेंड में रहता है। यह डिजाइन स्टाइलिश होने के साथ काफी आरामदायक भी है और ऑफिस से लेकर फेस्टिव फंक्शन तक आसानी से पहना जा सकता है।

Contrast Look (कॉन्ट्रास्ट सूट डिजाइन)

Story pin image

कॉन्ट्रास्ट डिटेलिंग वाला सूट सिंपल लुक को भी खास बना देता है। स्लीव्स, नेकलाइन या दुपट्टे पर अलग रंग की फिनिशिंग पूरे आउटफिट में अट्रैक्शन जोड़ती है।

Afghani Style (अफगानी सूट डिजाइन)

Green Suit Sets: Buy Green Salwar Suits Online in India @Best Price | Aachho

ढीली-फिटिंग अफगानी सलवार और शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन आराम और स्टाइल दोनों देता है। यह डिजाइन फेस्टिव सीजन में यूनिक और ट्रेंडी लुक के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Minimal Festive Look (मिनिमल फेस्टिव लुक)

Buy Green Silk Blend Salwar Suit with Embroidered Work : 321009 -

अगर आपको सादगी पसंद है, तो हल्की एम्ब्रॉयडरी, साफ कट और फ्लोई दुपट्टे वाला सूट चुनें। यह डिजाइन बिना ज्यादा हैवी लगे एलिगेंट और फेस्टिव दोनों लुक देता है।

Straight Fit (स्ट्रेट फिट सूट)

स्ट्रेट कट कुर्ती के साथ मैचिंग बॉटम्स का डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बेहद क्लासी लगता है। ऑफिस, पूजा या फैमिली फंक्शन हर जगह इसे आसानी से पहना जा सकता है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।